आज कौन बनेगा करोड़पति का 20वें एपिसोड Karamveer Special एपिसोड था। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। आज के एपिसोड में कौन-कौ से सवाल पूछे गए हैं, आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

50 लाख का सवाल- इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और ज़ोरदार आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता है?

जवाब- किंकरी देवी

सवाल-गोविंद निहलानी की फिल्म अर्ध सत्य का शीर्षक किस मराठी कवि की एक कविता से प्रेरित है जिसे फिल्म में शामिल भी किया गया है?

जवाब- DILIP CHITRE

सवाल- टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन थी?

जवाब- शांता रंगास्वामी

सवाल- इसनें से क्या दलित अधिकारों की रक्षा के लिए डॉ बी आर अंबेडकर द्वारा शुरू की गई किसी पत्रिका या समाचार पत्र का नाम नहीं है?

जवाब- हरिजन

सवाल- यह फूल किस वृक्ष का है जो कि छत्तीसगढ़ और झारखंड का राजकीय वृक्ष भी है?

जवाब- साल

सवाल-किस नारी शक्ति पुरस्कार का नाम 18वीं शताब्दी के मालवा राज्य की एक शासिका के नाम पर रखा गया है?

जवाब- देवी अहिल्या बाई होलकर अवॉर्ड

सवाल- रोहतांग दर्रे के नीचे स्थित दुनिया की सबसे लंबी हाई-ऐल्टिटूड सुरंगों में से एक को हाल ही में खोला गया है, इस सुरंग का नाम किनके नाम पर रखा गया है?

जवाब- अटल बिहारी वाजपेयी

सवाल-चित्रों और मूर्तियों में किस देवता को अक्सर सफेद हाथी की सवारी करते हुए दर्शाया जाता है?

जवाब- इंद्रदेव

सवाल- इस फिल्म के निर्देशक कौन हैं?

जवाब- अनुभव सिन्हा

सवाल- बाबा आमटे द्वारा मुख्य तौर पर किस रोग से पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए आनंदवन आश्रम की स्थापना की गई थी?

जवाब- कुष्ठ रोग

सवाल- इस गाने को किस गायक ने गाया है?

जवाब- SP Balasubramaniam

सवाल- भारत में रबी की फसलें किस मौसम में बोई जाती है?

जवाब- सर्दी

सवाल- इनमें से कौन सा एक नाम भगवान शिव का है जिसका अर्थ है आसानी से प्रसन्न होने वाला?

जवाब- आशुतोष

सवाल- इनमें से कौन सा शब्द बकरी की आवाज़ को दर्शाता है?

जवाब- Bleat