कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न के 15वां एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं, आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं। Karamveer Special एपिसोड में हॉटसीट पर आए ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित से पूछे गए हैं ये सवाल। बता दें की ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित 25 लाख रुपये जीतकर लौटे हैं।

सवाल- किस नदी का नाम लद्दाखी खोजकर्ता गुलाम रसूल के उपनाम पर रखा गया है जिन्होंने उस नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों की खोज की थी?

जवाब- Galwan

सवाल- 24 अक्टूबर 2020 को इनमें से किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के गठन के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे?

जवाब- संयुक्त राष्ट्र

सवाल- हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्री कृष्ण और सुदामा ने किस ऋषि के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी?

जवाब- सांदीपनी

सवाल- पेंगुइन के इस सबसे बड़ी प्रजाति को पहचानें?

जवाब- emperor penguin

सवाल- महाकाल के रूप में भगवान शिव को समर्पित किस शहर में हर 12 वर्ष पर कुंभ मेले का आयोजन होता है?

जवाब- उज्जैन

सवाल- इमॉर्टल राइटर्स सेंटर के साथ मिलकर भारत का रक्षक महाराजा सुहेलदेव नामक पुस्तक किसने लिखी है?

जवाब- Amish

सवाल- हवाई दुर्घटना में अपनी जान गवां देे वाले इनमें से कौन से राजनीतिज्ञ भारत के नागरिक

जवाब- माधवराव सिंधिया

सवाल- इस ऑडियो क्लिप में कौन अपने अभिनय करियर के बारे में बता रहे हैं? 

जवाब- किशोर कुमार

सवाल- बेतवा नदी के तट पर स्थित ये छत्रियां किस शहर में स्थित 16वीं शताब्दी के एक महल परिसर के हिस्से हैं?

जवाब- ओरच्छा

सवाल- भारत सरकार इनमें से क्या अपने नागरिकों के लिए जारी नहीं कर सकता?

जवाब- वीज़ा

सवाल- इनमें से कौन सी फिल्म एक ऐसे नेक दिल वाले व्यक्ति के बारे में है जो एक बिछड़े मूक पाकिस्तानी बच्ची को परिवार से मिलाने के लिए उसके वतन ले जाता है?

जवाब- बजरंगी भाईजान

सवाल- इनमें से किस शब्द का शाब्दिक अर्थ शुभ या कल्याण होता है?

जवाब- मंगल

सवाल- इनमें से कौन सी तिथि इन दो त्याहारों के नाम को पूरा करेगा: नाग _ बसंत?

जवाब- पंचमी

Karamveer Special में हॉटसीट पर आए ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित।

रुना साहा 25 लाख रुपये जीतकर घर लौटीं।

रुना साहा नहीं दे पाईं इस सवाल का जवाब- इनमें से किसने 19वीं सदी में स्ट्रे फेथर्स: अ जर्नल ऑफ ओर्निथोलोजी फॉर इंडिया एंड इट्स डिपेंडेंसीस नामक पत्रिका शुरू की थी?

जवाब- Allan Octavian Hume

सवाल- किस नोबेल पुरस्कार विजेता ने विक्रम साराभाई को एक सिफारिशी खत दिया जब वह कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन करने गए थे?

जवाब- रबींद्रनाथ टैगोर

सवाल-इस ऑडियो क्लिप में जिस अभिनेत्री की आवाज़ सुनाई दे रही है वह इनमें से किस फिल्म का हिस्सा नहीं थी? 

जवाब- मिस्टर एंड मिसेज 55

सवाल- भारत में सबसे पहले दर्ज ऐतिहासिक तिथि-ग्रंथों में से एक राजतरंगिणी की रचना कल्हण ने किस भाषा में की थी?

जवाब- संस्कृत

सवाल- इनमें से किस एक पद पर जगजीवन राम, लालकृष्ण आडवाणी, चरण सिंह और देवीलाल सभी आसीन रहे हैं?

जवाब- उप प्रधानमंत्री

सवाल- हिंदु पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इनमें से कौन एक दूसरे के भाई हैं?

जवाब- शनि और यम

सवाल- किस भारतीय राज्य में जूट का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है?

जवाब- पश्चिम बंगाल

सवाल- इस गाने से फिल्म को पहचानिए?

जवाब- ड्रीम गर्ल

सवाल- 2020 में जापान में आयोजित होने वाले किस खेल स्पर्धा को कोरोना संकट के कारण स्थगित कर दिया गया?

जवाब- olympic games