केबीसी 12 के 26वें एपिसोड के समय समाप्ति की घोषणा के दौरान अर्पणा व्यास हॉटसीट पर खेल रही थीं। अर्पणा व्यास कुछ सवालों के जवाब दे चुकी हैं और कल यानी 3 नवंबर को एपिसोड की शुरुआत अर्पणा व्यास के साथ होगी। आज एपिसोड में पूछे गए सवालों के बारे में विस्तार से जानिए यहां।
समय समाप्ति की हुई घोषणा
सवाल- आपके भाई की मां के पिता रिश्ते में आपके क्या होंगे?
जवाब- नाना
सवाल- इनमें से किसका अर्थ खूबसूरती बढ़ जाना होता है?
जवाब- चार चांद लगना
सवाल- इनमें से किसकी गति को सामान्यत: Mbps में मापा जाता है?
जवाब- Internet Bandwidth
अर्पणा व्यास ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आईं।
Fastest Finger Question- इन बैडमिंटन खिलाड़ियों को उनकी आयु के अनुसार छोटे से बड़े के क्रम में लगाएं?
जवाब- Saina Nehwal, Jwala Gutta, Pullela Gopichand, Prakash Padukone
50 लाख का सवाल- भारत के एक ही राज्य में लगातार सबसे लंबे सम तक राज्यपाल पद पर आसीन रहने का रिकॉर्ड किनके नाम है?
जवाब- एम एम जैकब
सवाल- वीडियो क्लिप में नज़र आ रहे यह व्यक्ति भारतीय थलसेना के किस इन्फेंट्री रेजिमेंट में कार्यरत थे?
जवाब- 11 Gorkha Rifles
सवाल- अपने पहले ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?
जवाब- K L Rahul
सवाल- इनमें से कौन से सम्राट सिकंदर महान के समकालीन थे?
जवाब- चन्द्रगुप्त मौर्य
सवाल- देशभक्ति गीत सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है के रचयिता कौन थे?
जवाब- बिस्मिल अज़ीमाबादी
सवाल- पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस नामक ट्रेन का अंतिम गंतव्य स्थान कौन सा शहर है?
जवाब- Dhanbad
सवाल- किस संगठन ने 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीता?
जवाब- World Food Programme
सवाल- यह पत्ता किस पेड़ का है जो जम्मू और कश्मीर में बहुतायत में पाया जाता है?
जवाब- चिनार
सवाल- इनमें से किस देवता को कमलापति और कमलाकांत भी कहते हैं?
जवाब- भगवान विष्णु
सवाल- उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर इस फिल्म की शीर्षक में आता है?
जवाब- बरेली
सवाल- इनमें से किस पारंपरिक खेल में गेंद का इस्तेमाल होता है?
जवाब- पिट्टू
सौरभ कुमार साहू ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आए।
Fastest Finger Question- इन लोकप्रिय व्यंजनों को उनके संबंधित राज्यों के भौगोलिक स्थिति के अनुसार, उत्तर से दक्षिण की ओर लगाएं?
जवाब- Punjabi Sarson Da Saag, Bihari Litti Chokha, Maharashtrian Vada Pav, Kerala Appam