कौन बनेगा करोड़पति के स्टूडेंट्स स्पेशल वीक में आज हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट आए, Anamaya Diwakar जोकि 15 दिसंबर के रोलओवर कंटेस्टेंट थे और फिर Fastest Finger Question का सही जवाब देकर हॉटसीट पर आईं दीक्षा कुमारी समय समाप्ति की घोषणा तक 3 हजार रुपये जीत चुकी हैं। अब कल यानी 17 दिसंबर को एपिसोड की शुरुआत दीक्षा कुमारी के साथ होगी। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
समय समाप्ति की हुई घोषणा।
सवाल- इनमें से कौन सी भाषा बिहार की मुख्य भाषाओं में से एक नहीं है?
जवाब- डोगरी
सवाल- इनमें से किस सरीसृप के बाद सीढ़ी शब्द जोड़ने पर एक बोर्ड गेम का नाम बन जाएगा?
जवाब- सांप
दीक्षा कुमारी ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब।
Fastest Finger Question- एक वयस्क मानव शरीर में इनकी संख्या के अनुसार इन्हें बढ़ते क्रम में सजाएं?
जवाब- Nose, Lungs, Fingers, Teeth
Anamaya Diwakar नहीं दे पाए 1 करोड़ प्वाइंट्स के इस सवाल का जवाब, जीते 50 लाख प्वाइंट्स।
1 करोड़ का सवाल- कर्ण का कौन सा पुत्र कुरुक्षेत्र युद्ध में जीवित बच गया था जिसने बाद में युधिष्ठिर के अश्वमेध यज्ञ में भाग लिया था?
जवाब- Vrishaketu
सवाल- अभी तक कितने लोग चांद पर कदम रख चुके हैं?
जवाब- 12
सवाल- किस स्मारक पर आपको ये स्मृति-लेख मिलेगा जब आप घर जाएं तो लोगों को जरूर बताएं कि आपके कल के लिए हमने अपना आज कुर्बान किया है?
जवाब- Kohima War Cemetery
सवाल- भारत में नदियां आमतौर पर पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं लेकिन नर्मदा और ताप्ती की तरह इनमें से कौन सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है?
जवाब- शरावती
सवाल-इनमें से किसे कर्नाटक का टॉय टाउन कहा जाता है?
जवाब- चन्नापटना
सवाल- मेरा जन्म 1863 में हुआ था तथा मैने अपनी कंपनी जिसका नाम मेरे ही नाम पर है, में बड़े पैमाने पर उत्पादन और असेंबली-लाइन निर्माण की प्रणाली के विकास को प्रायोजित किया. मैं कौन हूं?
जवाब- हेनरी फोर्ड
सवाल-मस्टैन्ग, जैगुआर और क्राईस्लर ये तीनों किसके ब्रांड है?
जवाब- कार
सवाल- यह चिन्ह क्या दर्शाता है?
जवाब- रिसायकल