कौन बनेगा करोड़पति, KBC का  दसवां सीजन शुरू हो गया है। लोगों की चाहत होती है कि वह इसमें जाएं। दरअसल कुछ लोग तो सिर्फ इसलिए जाना चाहते हैं कि वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिल सकें। हालांकि इसमें जीतने पर पैसा भी खूब मिलता है। अब सभी तो वहां नहीं जा सकते हैं। इसमें जाने का एक लंबा प्रोसेस होता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। अगर आप चाहें तो आपको अमिताभ बच्चन के साथ बैठकर KBC खेलने और ढेर सारा रुपया जीतने का मौका मिल सकता है। जियो अपने यूजर्स को बिग बी के साथ खेलने का मौका दे रहा है। JIO KBC Play Along के माध्यम से जियो यूजर्स को यह मौका मिल सकता है। अगर आप भी जाना चाहते हैं तो आपको घर बैठे जियो चैट ऐप में KBC खेलना होगा।

दरअसल जैसे ही KBC शुरू होता है तो इस गेम को आप अपनी जियो चैट ऐप में खेल सकते हैं। इसमें भी आपके सामने वैसे ही सवाल और जवाब आते रहेंगे जैसे जैसे सवाल लाइव होंगे। आपको बस जियो चैट ऐप में सवालों के सही जवाब देने हैं। आप जितने ज्यादा सही सवालों के जवाब अपनी चैट में देंगे। वैसे ही आपके अमिताभ बच्चन के साथ बैठने और करोड़ों रुपए जीतने की उम्मीद उतनी ही बढ़ जाएगी।

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन में जियो चैट ऐप डाउनलोड कर लें। इसके बाद इस ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के दौरान इसमें अपना नाम, जन्मतिथि और फोटो डालना होगा। ऐपिसोड के दौरान पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दें। इस तरह आप जियो घर बैठे जीतो जैकपॉट खेल सकते हैं। इसमें एक बार में 30 लाख यूजर ही खेल सकते हैं।