कौन बनेगा करोड़पति के आज कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉटसीट पर आए उषा खरे (Usha Khare), रंजीत दिसाले (Ranjitsinh Disale) और बोमन ईरानी (Boman Irani) समय समाप्ति की घोषणा तक 50 लाख रुपये जीतकर लौटे। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
समय समाप्ति की घोषणा।
सवाल- ईस्टर्न रिलिजिंस एंड वेस्टर्न थॉट और ईस्ट एंड वेस्ट: सम रिफ्लेक्शन्स किनकी कृतियां हैं?
जवाब- सर्वपल्ली राधाकृष्णन
सवाल- इनमें से किस दिग्गज चित्रकार का जन्म महाराष्ट्र के वर्तमान सोलापुर जिले में स्थित पंढरपुर में हुआ था?
जवाब- एम एफ हुसैन
सवाल- जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के अलावा किस एकमात्र व्यक्ति ने नोबेल पुरस्कार के साथ-साथ ऑस्कर पुरस्कार भी जीता है?
जवाब- बॉब डिलन
सवाल- यदि अरस्तू प्लेटो के शिष्य थे तो प्लेटो किनके शिष्य थे?
जवाब- सुकरात
सवाल- इस गाने से फिल्म को पहचानें?
जवाब- चलती का नाम गाड़ी
सवाल- इनमें से क्या एक पारंपरिक पारसी व्यंजन है?
जवाब- पात्रानी मच्छी
अब हॉटसीट पर आए उषा खरे (Usha Khare), रंजीत दिसाले (Ranjitsinh Disale) और बोमन ईरानी।
प्रिया कौर नहीं दे पाईं 50 लाख के इस सवाल का जवाब, 25 लाख जीतकर लौटीं।
50 लाख का सवाल- इनमें से किस कंपनी की शुरुआत 1909 में एक करघा निर्माण यूनिट के रूप में हुई थी?
जवाब- सुजुकी
सवाल- हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, इनमें से कौन से भाई-बहन जुड़वा थे?
जवाब- धृष्टद्युम्न, द्रौपदी
सवाल- इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का किरदार किस मशहूर परफॉर्मर की नकल कर रहा है?
जवाब- माइकल जैक्सन
सवाल- चन्द्रमा की इनमें से किस कला के दौरान चंद्र ग्रहण हो सकता है?
जवाब- पूर्णिमा
हॉटसीट पर हैं प्रिया कौर