कौन बनेगा करोड़पति का 53वां एपिसोड आज प्रसारित किया गया है। समय समाप्ति की घोषणा के दौरान अमिताभ बच्चन जी के सामने हॉटसीट पर थे विजय पाल सिंह राठौर और वह 25 लाख रुपये जीत चुके हैं और अब कल यानी 10 दिसंबर को एपिसोड की शुरुआत 9 दिसंबर के रोलओवर कंटेस्टेंट विजय पाल सिंह राठौर के साथ होगी। बता दें कि अब कल वह सबसे पहला 50 लाख रुपये का सवाल खेलेंगे।
विजय पाल सिंह राठौर से पहले 8 दिसंबर के रोलओवर कंटेस्टेंट उदय भानू नटराजन 12.50 लाख रुपये जीतकर घर लौटे हैं। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
समय समाप्ति की हुई घोषणा।
सवाल- कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान भीम का सारथी कौन था?
जवाब- विशोक
सवाल- 2011 में कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने वाला नवीनतम देश बना?
जवाब- दक्षिण सूडान
सवाल- भारत में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
जवाब- उत्तर प्रदेश</strong>
सवाल- इनमें से किस भारतीय बल्लेबाज़ ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों-टेस्ट एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक नहीं बनाया है?
जवाब- विराट कोहली
सवाल- इनमें से किस राष्ट्रीय उद्यान का नाम उस नदी के नाम पर है जो उस अभयारण्य से होकर बहती है?
जवाब- पेंच
सवाल- मनोज तिवारी के साथ दिखाई दे रहे इस गायक को पहचानिए?
जवाब- Babul Supriyo
सवाल-ये स्मारक डाक टिकट किसके सम्मान में जारी किए गए थे?
जवाब- महात्मा गांधी
सवाल- वंशिका इनमें से किस वाद्य यंत्र का पर्यावाची है?
जवाब- Bansuri
सवाल- सड़क पर बना यह संकेत क्या निर्देश देता है?
जवाब- गति सीमा
सवाल- फिल्म कबीर सिंह में कबीर का पेशा क्या होता है?
जवाब- डॉक्टर
सवाल- समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने घातक ज़हर पी लिया तो उनका गला किस रंग में बदल गया था?
जवाब- नीला
विजय पाल सिंह राठौर ने दिया Fastest Finger First Question का सही जवाब।
Fastest Finger First Question- पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और करियर से जुड़ी इन घटनाओं को सही क्रम में लगाएं?
जवाब- गांधी जी से पहली मुलाकात, पूर्ण स्वराज की मांग, लाल किले से पहला भाषण, भारत-चीन युद्ध
सवाल- भारत सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री होने का रिकॉर्ड इनमें से किसके नाम है?
जवाब- शाहनवाज़ हुसैन
हॉटसीट पर हैं उदय भानू नटराजन