आज कौन बनेगा करोड़पति का 46वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। समय समाप्ति की घोषणा के दौरान हॉटसीट पर थीं अभिलाषा राव कालवा। इसका मतलब अब कल यानी 1 दिसंबर को एपिसोड की शुरुआत 30 नवंबर की रोलओवर कंटेस्टेंट अभिलाषा राव कालवा के साथ होगी। आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं और क्या हैं इनके जवाब।
समय समाप्ति की हुई घोषणा।
सवाल- ये गाना किस फिल्म से है?
जवाब-Taal
सवाल- इनमें से क्या चित्रकारी का प्रकार नहीं है?
जवाब- कथकली
सवाल- पुलिहोरा, पेसरट्टू और पोरियल पारंपरिक रूप से भारत के किस भाग के व्यंजन हैं?
जवाब- Southern
अभिलाषा राव कालवा ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आईं।
Fastest Finger Question- इन फिल्मों को इनके शीर्षक में आने वाले जगहों के अनुसार इन्हें पश्चिम से पूर्व की ओर रखें?
जवाब- Rustom-E-Baghdad, Kabuliwala, Dilli Ka Thug, Banarasi Babu
रुचिका त्रिपाठी नहीं दे पाईं 25 लाख के इस सवाल का जवाब, 12.50 लाख रुपये जीतकर घर लौटी।
25 लाख का सवाल- मान्यताओं के अनुसार, बोधगया में किस नदी के किनारे गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
जवाब- निरंजना
सवाल- इनमें से किस महिला ओलंपिक खिलाड़ी का संबंध तीरंदाज़ी से नहीं है?
जवाब- मनु भाकर
सवाल- ऑक्टोपस के कितने हृदय होते हैं?
जवाब- 3
सवाल- इनमें से कौन सेंट्रल हिंदू कॉलेज, वाराणसी के संस्थापकों में से एक थी?
जवाब- Annie Besant
सवाल- इस ऑडियो क्लिप में जिस राजनीतिज्ञ की आवाज़ सुनाई दे रही है उन्हें पहचानिए?
जवाब- Priyanka Gandhi
सवाल- महाभारत के अनुसार, दुर्योधन की माता कहां की राजकुमारी थी?
जवाब- गांधार
सवाल- कला और संस्कृति के संदर्भ में जोगिया, दरबारी और भैरवी किसके प्रकार हैं?
जवाब- राग
सवाल- शोले फिल्म में किसने अंग्रेजों के ज़माने के जेलर की भूमिका निभाई थी?
जवाब- असरानी
रुचिका त्रिपाठी ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब।
Fastest Finger Question- सबसे कम से शुरू करते हुए इन्हें इनकी संख्या के अनुसार बढ़ते क्रम में लगाएं?
जवाब- भारत के केंद्र शासित प्रदेश, भारत के राज्य, एशिया के देश, विश्व के देश