कौन बनेगा करोड़पति का आज 37वां एपिसोड प्रसारित किया गया है और समय समाप्ति की घोषणा के दौरान हॉटसीट पर मौजूद थे Jwala Jit Singh। 18 नवंबर को एपिसोड की शुरुआत Jwala Jit Singh के साथ की जाएगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की आज मोहिता शर्मा गर्ग इस सीज़न की दूसरी करोड़पति बनी हैं, आइए अब आपको इस बात की जानकारी देते हैं की आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए और क्या हैं इनके जवाब।
सवाल- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड किस क्रिकेटर के नाम है, जिनका जून 2020 में निधन हो गया?
जवाब- Rajinder Goel
सवाल- अपने करियर में शीर्ष पर रहने के दौरान इनमें से किस हस्ती को बिग बुल उपनाम मिला था?
जवाब- हर्षद मेहता
सवाल- किस बात को कहने के लिए विभिन्न भाषाओं में होला, चाओ और बॉनझूर शब्दों का प्रयोग किया जाता है?
जवाब- नमस्ते
सवाल- क्रिकेट में अंपायर इनमें से किसका संकेत देने के लिए दोनों हाथों का उपयोग नहीं करते हैं?
जवाब- नई गेंद
सवाल- यह साइन बोर्ड गाड़ी के चालक को क्या संदेश देता है?
जवाब- No Overtaking
सवाल- हिंदी का इनमें से कौन सा अक्षर आप बिना जीभ की सहायता के नहीं बोल सकते हैं?
जवाब- त
हॉटसीट पर आए Jwala Jit Singh।
7 करोड़ का सवाल- बंबई में वाडिया समूह द्वारा निर्मित इनमें से किस जहाज को 1817 में लॉन्च किया गया था जो ब्रिटेन का सबसे पुराना मौजूद युद्धपोत है?
जवाब- HMS Trincomalee
मोहिता शर्मा गर्ग ने दिया 1 करोड़ का सवाल- इनमें से किस विस्फोटक पदार्थ का पेटेंट सबसे पहली बार 1898 में जर्मन रसायनशास्त्री जॉर्ज फ्रेडरिक हेनिंग ने करवाया था और जिसका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध में किया गया?
जवाब- RDX, मोहिता शर्मा गर्ग ने दिया 1 करोड़ के इस सवाल का सही जवाब।
50 लाख का सवाल- हर वर्ष करीब दस लाख से ज्यादा अमूर फाल्कन के इस क्षेत्र में आने के कारण इनमें से किसे फाल्कन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड निकनेम मिला?
जवाब- Nagaland
सवाल- फायर एस्केप, डिशवॉशर और विंडशील्ड वाइपर इन सभी में क्या समान है?
जवाब- All invented by women
सवाल- डॉ भीमराव अंबेडकर ने इनमें से किस मौलिक अधिकार को संविधान की आत्मा और उसके हृदय के तौर पर संबोधित किया है?
जवाब- Right to Constitutional Remedies
सवाल- इनमें से क्या केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की एक विशेष इकाई के नाम का संक्षिप्त रूप है?
जवाब- कोबरा
सवाल- इनमें से किस नदी का उद्गम स्थल हिमाचल प्रदेश में नहीं है?
जवाब- सतलुज