Jio Bharat B2 4G Launch: जियो भारत में नया किफायती फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Jio Bharat B2 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आने वाले हैंडसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक सर्टिफिकेशन साइट पर अपकमिंग जियो फोन (Upcoming Jio Phone) को देखा गया है।

उम्मीद की जा रही है कि नया जियो फोन कंपनी के मौजूदा Jio Bharat B1 का अपग्रेड वेरियंट होगा। जियो भारत बी1 को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें प्री-इंस्टॉल UPI पेमेंट फीचर दिए गए हैं। यह फोन मल्टीपल भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन को दो कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

91Mobiles Hindi की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए जियो फोन को मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को Jio Bharat B2 नाम से लाया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर करेगी।

Jio Bharat B1 Features

बता दें कि जियो भारत बी1 में 2.4 इंच QVGA रेक्टांगुलर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50MB रैम के साथ सिंगल नैनो सिम कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह फोन ब्लूटूथ, 4G, वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है।

Jio Bharat B1 में 2000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन से 343 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। इस फोन में एक रियर कैमरा भी है। हैंडसेट में JioCinema और JioSaavn जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं। JioPay ऐप से यूजर्स यूपीआई ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं।

जियो भारत बी1 4जी हैंडसेट को 1,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में आता है। इस फीचर फोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। डिवाइस का वजन 110 ग्राम जबकि डाइमेंशन ‎125mm x 52mm x 17mm है।