Infinix Zero Flip launched: इनफिनिक्स ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के पहले क्लैमशैल फोल्डेबल फ्लिप फोन इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप में 6.9 इंच फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है। इस फोन में 3.64 इंच कवर डिस्प्ले दी गई है। Infinix Zero Flip में 4720mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस में 512GB तक स्टोरेज, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट मिलता है। आपको बताते हैं नए इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Infinix Zero Flip Price
इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप की कीमत 600 डॉलर (करीब 50,200 रुपये) है। हर देश में फोन की कीमत अलग-अलग होगी। कंपनी ने अभी तक भारत में इस फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है। डिवाइस को ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।
WhatsApp Trick: बिना नंबर सेव किए इस ट्रिक से किसी को भी भेजें व्हाट्सऐप मैसेज, बेहद आसान है तरीका
Infinix Zero Flip Specifications
इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुलएचडी+ AMOLED प्राइमरी स्क्रीन दी गई है। हैंडसेट में 3.64 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है। इन दोनों डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज और 16 जीबी तक रैम दी गई है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर दिया गया है।
इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए गए हैं। इनर डिस्प्ले पर 50MP सेल्फी कैमरा भी है। फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करती है। फोन में एक इनबिल्ट AI Vlog Mode दिया गया है।
इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप को पावर देने के लिए 4720mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में AI Assistant, Google Gemini आदि फीचर्स हैं। डिवाइस में JBL के स्पीकर्स, NFC वॉलेट और Always On Display फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस की मोटाई 7.64mm है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।