Infinix ZERO Flip 5G Launched: इनफिनिक्स ने भारत में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Infinix ZERO Flip 5G इस सेगमेंट में सबसे बड़ी कवर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इनफिनिक्स ज़ोरो फ्लिप 5जी को 50000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है। नए इनफिनिक्स स्मार्टफोन में 6.9 इंच प्राइमरी डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर और 512GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। जानें इनफिनिक्स के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Infinix ZERO Flip 5G कीमत व उपलब्धता

इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप 5G स्मार्टफोन को रॉक ब्लैक और वॉयलेट गार्डन कलर में लिया जा सकता है। हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 24 अक्तूबर से शुरू होगी।

हवाई टिकट पर 5000 तक डिस्काउंट, ‘Last Minute’ दिवाली सेल का ऐलान, ऐसे मिलेगा फायदा, चेक करें डिटेल

Infinix ZERO Flip 5G के 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 49,999 रुपये है। फोन को बैंक ऑफर्स के साथ लिमिटेड पीरियड के लिए 44,999 रुपये की कीमत पर लिया जा सकता है।

Infinix ZERO Flip 5G फीचर्स

इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप 5G में 6.9 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED, LTPO प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन (1080 x 2640 पिकसल) है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है और यह UTG प्रोटेक्शन ऑफर करती है। डिवाइस में 3.6 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजॉलूशन (1056 x 1066 पिक्सल) है। इस स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

Vivo Y300 Plus की भारत में धमाकेदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा व 5000mAh बैटरी, 16GB तक रैम सपोर्ट

इनफिनिक्स के इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-G77 MP9 GPU मौजूद है। फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड XOS 14 के साथ आता है। स्मार्टफोन में दो OS अपडेट और 3 साल के सिक्यॉरिटी पैच मिलने का वादा है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट रैम का विकल्प मिलता है। रैम को वर्चुअली 8 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

इनफिनिक्स ज़ीरो फ्लिप 5जी में 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। डिवाइस में PDAF के साथ 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4720mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस और ओटीजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन अनफोल्ड रहने पर 170.35 x 73.4 x 7.64 mm रहता है। हैंडसेट को रॉक ब्लैक और वॉयलेट गार्डन कलर में लिया जा सकता है।