Infinix ने भारत में अपनी Zero Series का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Infinix ZERO 5G 2023 कंपनी का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन कंपनी के Zero 5G का अपग्रेड वेरियंट है, जिसे फरवरी 2022 में उपलब्ध कराया गया था। इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 में 6.78 इंच फुलएचडी+ 120 हर्ट्ज़ एलसीडी स्क्रीन दी गई है। फोन 8 जीबी रैम व डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। आपको बताते हैं इनफिनिक्स के इस नए स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

Infinix Zero 5G 2023 specifications

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 में 6.78 इंच एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन फुलएचडी+ (2460 × 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है। इनफिनिक्स के इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 6nm प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-G68 MC4 GPU मिलता है। फोन में 8 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 256 जीबी का विकल्प मिलता है।

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 में ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 12 स्किन मिलती है। हैंडसेट ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल डेप्थ और मैक्रो सेंसर भी हैं। कैमरा क्वाड एलईडी फ्लैश, 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है। इनफिनिक्स के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Infinix Zero 5G 2023 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 168.73×76.53×8.9 मिलीमीटर और वज़न करीब 201 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix Zero 5G 2023 Price in india

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 को पर्ल व्हाइट, कोरल औरेंज और सबमरीनर ब्लैक कलर में पेश किया गया है। अभी इनफिनिक्स ने डिवाइस की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। आने वाले दिनों में हैंडसेट के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।