स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने अपनी Note Series में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए Infinix Note 12 2023 में को 20000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। इनफिनिक्स नोट 12 2023 को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि नोट 12 सीरीज में इससे पहले कंपनी भारत में Note 12 5G और Note 12 Pro 5G लॉन्च कर चुकी है।
उम्मीद है कि इनफिनिक्स नोट 12 2023 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इस हैंडसेट को लॉन्च करने से जुड़ी कोई जानकारी हीं दी है। आपको बताते हैं नए नोट 12 2023 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ…
Infinix Note 12 2023 Price
इनफिनिक्स नोट 12 2023 स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के सिंगल वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 199 डॉलर (करीब 16,400 रुपये) है। हैंडसेट को ब्लू, ग्रे और व्हाइट कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
Infinix Note 12 2023 Specifications
इनफिनिक्स नोट 12 2023 की सबसे अहम खासियत है इसमें दिया गया 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर। इनफिनिक्स का यह फोन 4G ऑफर के साथ आता है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। जबकि स्टोरेज के लिए 128 जीबी का विकल्प मिलता है। फोन की स्टोरेज का इस्तेमाल कर Extended RAM फीचर के जरिए रैम को 5 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ आती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेज़ल मिलते हैं। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। स्क्रीन पर बीच में एक छोटी सी नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इनफिनिक्स नोट 12 2023 में रियर पर ड्यूल-टोन पैनल मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और AI लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट मिलता है। फोन में बांयी तरफ पावर और वॉल्यूम जबकि दांयी तरफ सिम-ट्रे दी गई है। फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 10.6 के साथ आता है। इस फोन की मोटाई 7.8 मिलीमीटर और वज़न करीब 195 ग्राम है।
