Infinix InBook X2 Plus लैपटॉप को भारत में 12 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने लैपटॉप के अलावा 43Y1 Smart TV को भी देश में उपलब्ध कराया है। इन दोनों प्रोडक्ट की बिक्री देश में अगले सप्ताह से शुरू होगी। इनबुक एक्स2 प्लस एक हल्का और पतला लैपटॉप है जो 11th Gen Intel Core प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले व फुलएचडी वेबकैम मिलता है। आपको बताते हैं इनफिनक्स के इस किफायती हैंडसेट में क्या-कुछ है खास…
Infinix InBook X2 Plus price in India
इनफिनिक्स इनबुक एक्स2 प्लस को फ्लिपकार्ट पर 32,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। लेकिन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज और 11th Gen इंटेल कोर i7 प्रोसेसर को 52,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।
इनफिनिक्स के इस लैपटॉप में ग्राहकों को 11th Gen Intel Core i3, Core i5 और Core i7 प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। इसके अलावा 8 जीबी रैम या 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी या 512 जीबी स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है। इस लैपटॉप को ब्लू, ग्रे और रेड कलर में लिया जा सकता है।
इनफिनिक्स इनबुक एक्स2 प्लस की बिक्री भारत में 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
Infinix InBook X2 Plus specifications
इनफिनिक्स लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी (1,920×1,080 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। इस लैपटॉप में 11th Gen इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 Home के साथ आता है। इस लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
इनफिनिक्स इनबुक एक्स2 प्लस में पतले बेज़ल मिलते हैं। इसमें फुल-एचडी वेबकैम दिया गया है और यह ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस सस्ते लैपटॉप में ड्यूल माइक्रोफोन और 1.5 ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप को ऐल्युमिनियम एलॉय-बेस्ड मेटैलिक बॉडी मिलती है। यह लैपटॉप 1.49 मिलीमीटर स्लिम है और इसका वज़न 1.58 किलोग्राम है। इनफिनिक्स इनबुक एक्स2 प्लस में बैकलिट एक्सस्ट्राइक कीबोर्ड है।
इनफिनिक्स के इस लैपटॉप में 50Wh बैटरी दी गई है जिसके 10 घंटे तक का बैकअप ऑफर करने का दावा किया गया है। इसके अलावा, इनफिनिक्स इनबुक एक्स2 प्लस लैपटॉप 65W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस लैपटॉप में वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.1 वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।