India Republic Day 2025 google Doodle: गूगल ने कुछ अनोखे व खास अंदाज में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शानदार गूगल डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में 1950 के उस ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया है जब भारत का संविधान लागू हुआ और यह देश एक संप्रभु गणराज्य बन गया। गूगल ने आज अपने होमपेज पर पारंपरिक पोशाक पहने एक हिम तेंदुआ व धोती-कुर्ता में एक बाघ को दिखाया है।
पुणे के अतिथि कलाकार, रोहन दाहोत्रे द्वारा तैयार की गई कलाकृति, भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करने वाले विभिन्न तत्वों के साथ देश की विविधता और एकता को प्रदर्शित करती है।
गूगल डूडल में गणतंत्र दिवेस परेड का रंगीन चित्रण किया गयाहै। राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सेलिब्रेशन की यह एक पहचान है। इस डूडल में यह विभिन्न राज्यों की पारंपरिक पोशाक और प्रदर्शन को दर्शाता है, जो कला के केंद्र में वन्य जीवन के साथ पारिस्थितिक विरासत के साथ शामिल विविधता को उजागर करता है।
डूडल बनाने वाले कलाकार रोहन दाहोत्रे ने कहा, “मेरे शुरुआती विचार जश्न मनाने के लिए एक साथ आने वाले विभिन्न संस्कृतियों के लोगों की एकता को प्रदर्शित करने पर केंद्रित थे। भारत की अविश्वसनीय जीवंतता इसकी विविधता – संस्कृतियों, परंपराओं और इसके लोगों की रंगीन पोशाक में निहित है।”