Huawei Mate X2 : Huawei इस महीने 22 फरवरी को अपना नेक्स्ट फोल्डेबल फोन Huawei Mate X2 लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने Weibo पर मौजूद आधिकारिक अकाउंट से दी है। इस फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेसन की जानकारी लॉन्च से पहले लीक हो चुकी है।
हालांकि कंपनी ने इस टीजर में फोन के बारे में बहुत कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यह फोन Huawei Mate X का अपग्रेड मॉडल हो सकता है और इसका नाम Huawei Mate X2 रखा जाएगा। हालांकि अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Huawei Mate X2 का संभावित डिजाइन
Huawei Mate X2 से उम्मीद की जा रही है कि इसका डिजाइन लगभग सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड जैसी ही होगा। ऐसे में यह फोन बाहर की तरफ नहीं बल्कि यह अंदर की तरफ फोल्ड होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का स्क्रीन साइज पुराने वाले फोल्डेबल फोन के समान ही हो सकता है। हालांकि इसमें कंपनी प्रोसेसर को जरूर अपग्रेड करेगी, जो किरिनी 9000 होगा। साथ ही इसमें एक स्मार्टफोन पेन यानी stylus भी मिलेगा।
Huawei Mate X2 स्पेसिफिकेशन (संभावित)
पुरानी लीक्स की बात करें तो हुवावे मैट एक्स2 में 8.01 इंच का मुख्य डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें सेकेंडरी डिस्प्ले 6.45 इंच का होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 11 के साथ उतारा जा सकता है। इस फोन को कंपनी बीते साल लॉन्च करने की योजना बना रही थी लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते चीनी निर्माता को अपने इस डिवाइस को लॉन्च करने में देरी हो गई।
Huawei Mate X2 कैमरा सेटअप
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसके बैक पैनल क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बाकी अन्य जानकारी लॉन्चिंग के दौरान ही ऑफिशियल तौर पर पता चलेंगी।