हुवावे ने चीन मे Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में हुवावे नोवा फ्लिप मॉडल वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। Huawei Nova Flip मॉडल को अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। नए नोवा फ्लिप एस स्मार्टफोन में 4400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए गए हैं। डिवाइस में 2.14 इंच कवर स्क्रीन और 6.94 इंच प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। जानें नए हुवावे नोवा फ्लिप एस की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Huawei Nova Flip S Price

हुवावे नोवा फ्लिप एस के 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,388 युआन (करीब 41,900 रुपये) है। जबकि 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3,688 युआन (करीब 45,600 रुपये) है। यह फोल्डेबल फोन न्यू ग्रीन, ज़ीरो व्हाइट, साकुरा पिंक, स्टार ब्लैक, स्काई ब्लू और फेदर सैडं ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

दिवाली-छठ में मिलेगी कन्फर्म तत्काल टिकट, जानें किसी IRCTC के ऐप और वेबसाइट से टिकट बुकिंग के टिप्स

Huawei Nova Flip S Specifications

हुवावे नोवा फ्लिप एस में 6.94 इंच फुलएचडी+ (2690×1136 पिक्सल) OLED फोल्डेबल इंटरनल स्क्रीन और 2.14 इंच OLED कवर डिस्प्ले दी गई है। आउटर स्क्रीन 480×480 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है। प्राइमरी स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ तक LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज़ टच तक सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है।

हुवावे ने अभी तक Huawei Nova Flip s के चिपसेट और रैम डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में Kirin 8000 प्रोसेसर है जो स्टैंडर्ड नोवा फ्लिप मॉडल में मौजूद है। हैंडसेट में 256GB व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प दिया गया है। हैंडसेट HarmonyOS 5.1 के साथ आता है।

The Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 4K रेजॉलूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कंपनी का कहना है कि शूटिंग मोड के हिसाब से फोटो क्वॉलिटी अलग-अलग हो सकती है। इनर स्क्रीन पर अपर्चर एफ/2.2 के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Huawei Nova Flip S को पावर देने के लिए 4000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। अनफोल्ड रहने पर डिवाइस की मोटाई 6.88mm रहती है। इसका वजन 195 ग्राम है। सिक्यॉरिटी के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।