Huawei Nova 12 Ultra, Nova 12 Pro Launched: हुवावे ने अपने घरेलू मार्केट चीन में अपनी Nova Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Huawei Nova 12, Nova 12 Lite, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra स्मार्टफोन कपंनी के नए फोन हैं। हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और नोवा 12 प्रो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे दिए गए हैं। जानें लेटेस्ट हुवावे स्मार्टफोन (Huwei Smartphone) की कीमत व फीचर्स के बारे में…
Huawei Nova 12 Ultra, Nova 12 Pro फीचर्स
हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और नोवा 12 प्रो स्मार्टफोन में फ्रंट व बैक पर घुमावदार किनारे और कर्व्ड एजेज दिए गए हैं। नोवा 12 अल्ट्रा का वजन 198 ग्राम जबकि नोवा 12 प्रो का वजन 201 ग्राम है। हुवावे के इन हैंडसेट में 6.76 इंच OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन पर एक पिल शेप कैमरा दिया गया है जिसमें दो फ्रंट कैमरे मिलते हैं।
हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा में Kirin 9000SL प्रोसेसर और 12 प्रो स्मार्टफोन में Kirin 8000 प्रोसेसर मिलता है। ये प्रोसेसर 5G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं। फोन में 12 जीबी रैम मिलती है। प्रो मॉडल में 512 जीबी तक स्टोरेज और अल्ट्रा मॉडल में 1 टीबी तक स्टोरेज मिलती है। ये दोनों फोन HarmonyOS 4.0 के साथ आते हैं।
हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और प्रो में 4600mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इन फोन में डुअल सिम सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, जेस्चर नेविगेशन, फेस अनलॉक, ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और नोवा 12 प्रो में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो सेंसर मिलते हैं। इन दोनों डिवाइस में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी अल्ट्रा वाइड एंगल और 8 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर दिए गए हैं।
Huawei Nova 12 Ultra, Nova 12 Pro कीमत
हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। जबकि प्रो वेरियंट ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में आता है। नोवा 12 अल्ट्रा के 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,699 युआन (करीब 54,700 रुपये) है। जबकि 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट को 5,499 युआन (करीब 64,000 रुपये) में पेश किया गया है।
वहीं नोवा 12 प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3,999 युआन (करीब 46,500 रुपये) है। जबकि 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 4,399 युआन (करीब 51,200 रुपये) में आता है। दोनों मॉडल्स की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। और इन डिवाइसेज की बिक्री 12 जनवरी 2024 से शुरू होगी।