एचटीसी का नया फ्लैगशिप फोन HTC 10 लॉन्च हो गया है। यह फोन 2K display, एल्युमिनियम बॉडी, Snapdragon 820 processor से लैस है। अमेरिका में इसके प्री ऑर्डर शुरू हो गए हैं। वहां पर इसकी कीमत 699 डॉलर है।
एचटीसी 10 में बूमसाउंड टेक्नोलॉजी होगी। साथ ही डॉल्बी सराउंड साउंड, सबसे बढि़या DAC है। इसका एक लाइफ स्टाइज वर्जन भी है। जिसमें Qualcomm Snapdragon 652 processor है। इससे पहले कंपनी ने One A9 में बूमसाउंड सिस्टम नहीं डाला था। HTC 10 4 जीबी रैम और 32 जीबी मैमरी क्षमता है।
इसमें माइक्रोसॉफ्ट एसडी स्लॉट के साथ ही 2 टीबी की कैपेसिटी भी है। एचटीसी की अल्ट्रापिक्सल तकनीक के साथ इसमें 12 मेगापिक्सल लैंस वाला कैमरा है। इसके चलते जूम करने पर भी अच्छी फोटो आती है। बैक कैमरा 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगा पिक्सल का है। एचटीसी 10 एंड्राॅयड 6 पर और एचटीसी सेंस पर चलता है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है जो कि 27 घंटे के टॉक टाइम का दावा करती है। क्विक चार्ज 3.0 के चलते केवल 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फ्रंट बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।