HP OmniBook Ultra Flip 14 launched: एचपी ने मंगलवार (22 अक्टूबर 2024) को भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप लॉन्च कर दिया। HP OmniBook Ultra Flip 14 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। यह लैपटॉप दो वेरियंट में आता है। एचपी ओम्निबुक अल्ट्रा फ्लिप 14 में 14 इंच 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी के मुताबिक, OmniBook Ultra Flip 14 से सिंगल चार्ज में 21 घंटे तक की बैटरी मिलती है।

HP OmniBook Ultra Flip 14 Price in India

एचपी के इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत भारत में 1,81,999 रुपये से शुरू होती है। यह लैपटॉप ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट और एचपी के ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लि एउपलब्ध है। यह डिवाइस एट्मॉसफेरिक ब्लू व एकलि्पस ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।

वहीं OmniBook Ultra Flip 14 Ultra 9 की कीमत 1,91,999 रुपये है और यह नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस लैपटॉप को सिंगल ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Gadgets under 500 Rs: 500 रुपये से कम में मिलते हैं ये गैजेट्स, मुश्किल काम को बना देंगे आसान, चेक करें डिटेल

HP OmniBook Ultra Flip 14 Features

OmniBook Ultra Flip 14 के दोनों वेरियंट में 14 इंच बड़ी 2.8K (2,880x,1,800 पिक्सल) रेजॉलूशन वाली OLED टच स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन 48 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ के बीच रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। सस्ता मॉडल Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर, 16 जीबी रैम के साथ आता है। जबकि महंगा वेरियंट Core Ultra 258V चिपसेट और 32 जीबी रैम के साथ आता है।

मोबाइल सिम एक्टिव रखना है तो जान लें Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज, बंद नहीं होगा फोन

OmniBook Ultra Flip 14 में एचपी ने 1 टीबी M.2 SSD स्टोरेज दी है। इन दोनों वेरियंट में 9 मेगापिक्सल IR कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स हैं। इस लैपटॉप में दो Thunderbolt 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम कॉम्बो ऑडियो पोर्ट दिए गए हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 के साथ आता है और इसमें Microsoft Office 2021 भी है। दोनों वेरियंट का डाइमेंशन 31.37×21.62×1.49 cm और वजन 1.34Kg है।

एचपी ओम्निबुक अल्ट्रा फ्लिप 14 में 6-cell 64WHr Li-Po बैटरी है जिसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। एचपी का दावा है कि यह लैपटॉप 21 घंटे तक का लोकल वीडियो प्लेबैक, सिंगल चार्ज में ऑफर करता है।