HP 2-in-1 convertible Envy x360 15 Launched: एचपी ने भारत में अपना लेटेस्ट 2-in-1 कनवर्टिबल Envy x360 15 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। HP 2-in-1 convertible Envy x360 15 लैपटॉप ने बुधवार (12 जुलाई 2023) को भारत में एंट्री की। IMAX Enhanced डिस्प्ले सर्टिफिकेशन वाला यह दुनिया का पहला लैपटॉप है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप में बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिलेगा। आपको बताते हैं एचपी के इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

HP 2-in-1 convertible Envy x360 15 कीमत

एचपी एन्वी एक्स360 के बेस मॉडल की कीमत 78,999 रुपये है। और यह लैपटॉप आज (12 जुलाई 2023) से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की बिक्रई HP के ऑनलाइन स्टोर और HP World स्टोर पर शुरू होगी।

HP 2-in-1 convertible Envy x360 15 फीचर्स

HP का यह लैपटॉप 13th Gen Intel Core और AMD Ryzen 7000 Series प्रोसेसर विकल्प के साथ आता है। इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 और AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इस डिवाइस में AI इमेज सिग्नल प्रोसेसर टेक्नोलॉजी दी गई है जो प्राइवेसी एन्हेंस (बढ़ाकर) करती है। लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का वेब कैमरा है जिससे प्रीमियम वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। लैपटॉप में Windows Hello फेस रिकग्निशन के लिए IR सेंसर दिया गया है।

HP 2-in-1 convertible Envy x360 15 स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एचपी के इस नए लैपटॉप में 15.6 इंच OLED स्क्रीन दी गई है जो टच सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा Eysafe सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। लैपटॉप का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है और IMAX Enhanced व IMAX थिएट्रिकल साउंड मिक्स टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने के लिए एक्सपेंडेड आस्पेक्ट रेशियो भी है।

नए लैपटॉप में कीबोर्ड पर Emoji Menu जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा आसान फाइल ट्रांसफर के लिए HP QuickDrop टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह लैपटॉप 16 जीबी तक रैम के साथ आता है। डिवाइस को ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6E जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।