Mehndi Designs for Eid 2024: ईद-उल-फितर मुस्लिमों के लिए सबसे अहम त्योहार होता है। खुशी के इस मौके पर महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत मेंहदी से सजाती हैं। इस साल भारत में 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी और 10 अप्रैल को चांद रात है। ईद से एक दिन पहले यानी चांद रात को महिलाएं और बच्चे अपने हाथों को हिना से खूबसूरत बनाती हैं। खूबसूरत और ट्रेंडी मेंहदी डिजाइन के साथ त्योहार की रौनक शुरू होती है। जहां बहुत सारी महिलाएं मेंहदी के लिए पार्लर और बाजार जाती हैं। वहीं बहुत सारे लोग घरों में खुद से अपने परिवार-दोस्तों से ही मेंहदी लगवाते हैं। ईदु-उल- फितर, ईदुल अधा और शबे-ए बारात के मौके पर खासतौर पर ईद स्पेशल मेंहदी लगती है। आज हम आपको बता रहे हैं ईद के मौके पर लगने वाली खूबसूरत मेंहदी डिजाइन को डाउनलोड कहां से किया जा सकता है। जानें ईद स्पेशल मेंहदी डिजाइन (Eid Special Mehndi Designs) को डाउनलोड करने का तरीका…
Mehndi Designs for Eid 2024
ईद पर अपने हाथों को सजाने के लिए मेंहदी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो सबसे बेहतर तरीका है Google। जी हां, आप गूगल पर जाकर अगर Mehndi design सर्च करेंगी तो आपको ढेरों डिजाइन दिख जाएंगी। आप अपने हिसाब से मेंहदी डिजाइन चुन सकती हैं।
इसके अलावा आप Eid Special Mehndi Design लिखकर भी सर्च कर सकती हैं। इस टर्म के साथ आपको खासतौर पर ईद पर लगाई जाने वाली मेंहदी डिजाइन दिख जाएगी।
how to download mehndi design लिखने पर गूगल सबसे पहले आपको Pinterest का ऑप्शन दिखाएगा। पिनट्रेस्ट पर आपको ढेरों मेंहदी डिजाइन दिख जाएंगी। आप चाहें तो यहां से अपनी पसंदीदा मेंहदी डिजाइन को डाउनलोड भी कर सकती हैं।
Pinterest से मेंहदी डिजाइन डाउनलोड करने का तरीका…
-सबसे पहले pinterest पर जाएं
-अब सामने खुलने वाले पेज पर सबसे ऊपर दिखने वाले बांये कोने में दिख रहे Home बटन पर टैप करें
-इसके बाद search bar में Eid Special Mehndi Deisgn सर्च करते ही बहुत सारे ऑप्शन आपको दिख जाएंगे।
-अब आपके सामने अलग-अलग तरह की मेंहदी डिजाइन खुलकर सामने आ जाएंगी।
-आप किसी भी फोटो पर क्लिक करके इसे बड़े साइज़ में देख सकते हैं।
-हर फोटो पर दांये कोने में रेड कलर में Save का बटन दिखेगा।
-आप चाहें तो फोटो पर राइट क्लिक करके Image को सेव कर सकते हैं।
इसके अलावा Facebook, Instagram पर भी बहुत सारे पेज हैं जहां से आप मेंहदी डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं। आप चाहें तो Google Play Store पर उपलब्ध वेरिफाइड Mehndi Designs App भी डाउनलोड कर सकते हैं।