Google Discover पर अक्सर हम नई जानकारी को खोजते हैं और ढेरों आर्टिकल पढ़ते हैं। कई बार यहां पसंदीदा भाषा हिंदी के अलावा अन्य भाषा में कंटेंट नजर आने लगता है, जिसमें कई बार रुचि नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अपनी पसंदीदा भाषा को सेट कर सकते हैं। यहां तक कि टॉपिक को भी दोबारा कस्टमाइज कर सकते हैं।

भाषा बदलने के लिए क्या करें

गूगल डिस्कवर में भाषा बदलने के लिए आपको नीचे की तरफ दाईं ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें सेटिंग्स का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद लैंग्वेज एंड रीजन का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक करें। इसमें आपको तीन विकल्प नजर आएंगे।

सबसे ऊपर दिए गए तीन विकल्प में आपको सर्च लैंग्वेज नजर आएगा, जिसकी मदद से आप वॉयस कमांड की भाषा को बदल सकते हैं। इसमें अंग्रेजी समेत हिंदी का भी विकल्प है। इतना ही नहीं आप रीजन को भी बदल सकते हैं, हालांकि गूगल की तरफ से इसे डिफॉल्ट रखा जाता है, लेकिन यूजर चाहे तो इसे बदल सकते हैं। इसके बाद सबसे नीचे डिस्कवर लैंग्वेज का विकल्प है, जो कंटेंट की लैंग्वेज को सेट करने का फीचर देता है। इसे यूजर्स अपनी इच्छानुसार बदल सकता है।

डाटा सेवर से बचा सकते हैं इंटरनेट

गूगल के इस फीचर में डाटा सेवर का भी ऑप्शन है, जिसे आप अपनी मर्जी के मुताबिक ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्ग में सबसे ऊपर मौजूद जनरल के विकल्प पर क्लिक करना होगा, उसके बाद चौथे नंबर पर डाटा सेवर का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।

पसंदीदा टॉपिक ऐसे करें सिलेक्ट

गूगल वैसे तो आपके सर्च आधार पर टॉपिक को डिफॉल्ट सेट कर देता है लेकिन उसके बाद भी आप चाहें तो उसे बदल सकते हैं या उसमें अन्य टॉपिक को भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में दिए गए इंटरेस्ट के विकल्प पर क्लिक करें और अपने टॉपिक में बदलाव कर सकते हैं।