ढेरों ऐप्स के बीच कुछ ऐप्स वाकई काम के हैं और उनके जरिये घर बैठे पैसे भी कमाए जा सकते हैं। YUMCHEK: यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है और यह फ्री है। अगर आपने किसी रेस्टोरेंट में खाना खाया है तो पेमेंट की रसीद इस ऐप पर अपलोड करनी होती है और यह आपके पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा करता है। एक रसीद के लिए पांच रुपये मिलते हैं। हर रसीद के लिए लॉयल्टी प्वॉइंट्स ‘यमीज’ के तौर पर मिलते हैं। यमीज से लोट्टो खेला जा सकता है जहां आप ईनाम जीत सकते हैं। इस ऐप में बिल्ट इन सर्च ऑप्शन भी होता जो आपको पास के रेस्टोरेंट्स खोजने में मदद करता है। KEETTOO: ऐप पर कई कंपनियों के विज्ञापनों के पुश नोटिफिकेशंस आते रहते हैं। एक विज्ञापन देखने पर एक रुपया कीट्टो अकाउंट में जमा हो जाता है। ऐप पेटीएम और मोबीक्विक वॉलेट्स से लिंक होता है इसलिए आप ऐप से कमाए धन को रिडीम कर सकते हैं।
Zupee: गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध इस फ्री ऐप से भी पैसा बनाया जा सकता है। अगर आपको अपने सामान्य ज्ञान पर भरोसा है तो जुपी के क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। जुपी डेली क्विज कराता है जहां पर एक बार विजयी होने पर 500 से 5000 रुपये तक जीत सकते हैं। यूजर्स साइन-अप बोनस और रेफरल्स के लिए रिवॉर्ड भी जीत सकते हैं। Loco: यह एक क्विज बेस्ड फ्री ऐप है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। यह रियल टाइम क्विज कराता है और यूजर्स उनमें हिस्सा लेकर सही जवाब देते हुए कैश प्राइज जीत सकते हैं। मजे की बात यह है कि लोको क्विज टीवी क्विज कार्यक्रमों जैसा फील देता है क्योंकि इसे एक्टर गौरव कपूर होस्ट करते हैं।
SLIDEJOY: यह फ्री एंडरॉयड ऐप प्रमोटेड कंटेट को दिखाने के लिए आपके फोन की लॉकस्क्रीन की जगह ले लेता है। एक फ्री साइन-अप के बाद आप अपनी लॉकस्क्रीन थीम चुन सकते हैं। फोन अनलोक करने के लिए आपको राइट में स्वाइप करना होता है और लेफ्ट में स्वाइप कर दिखाए गए विज्ञापन की ज्यादा सूचना पा सकते हैं। विज्ञापन देखकर आप कैरेट्स कमा सकते हैं। 1000 कैरेट्स 1 डॉलर के बराबर यानी करीब 66 रुपये के बराबर होंगे। हर 15 दिन में पेपल अकाउंट के जरिये आप पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं।