आप कहां जाते हैं, कब जाते हैं, कितनी बार जाते हैं, इन सब बातों को आप भी शायद भूल जाते होंगे, लेकिन गूगल आपकी इन सभी बातों को याद रखता है। गूगल आपका पूरा डेटा रिकॉर्ड करता रहता है। आप कब कौन सी वेबसाइट चलाते हैं कब और कहां वेबसाइट पर क्या देखते हैं इसी भी जानकारी गूगल रखता है। इस बात का खुलासा एक शोध में हुआ है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस से रिसर्च कर रह रिसर्चर्स ने इसकी पुष्टि की है।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपने अपने एंड्रॉयड फोन की लोकेशन बंद कर दी है तो आपकी लोकेशन का पता अब गूगल को नहीं है तो आप गलतफहमी में हैं। लोकेशन ऑफ करने के बाद भी गूगल आपकी लोकेशन पर नजर रखता है। गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर लिख रखा है कि लोकेशन ऑफ करने के बाद आप कब, कहां जा रहे हैं गूगल इसपर नजर नहीं रखता है। लेकिन शोध में पता चला है कि लोकेशन हिस्ट्री पॉज होने पर भी गूगल के कुछ ऐप्स लोकेशन के डेटा का स्टोर करते रहते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे आप गूगल को खुद पर नजर रखने से रोक सकते हैं।

मोबाइल और डेस्कटॉप पर वेब ब्राउजर में
सबसे पहले myaccount.google.com पर जाएं।
 इसके बाद गूगल अकाउंट में साइन इन करना है। अगर पहले से कर रखा है तो आपका अकाउंट अपने आप खुल जाएगा।
 अब यहां 3 टैब दिखाई देंगे। यहां Personal Info & Privacy पर क्लिक करना है।
 इस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर जाकर My Activity पर क्लिक करना है।
 My Activity पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे ऑप्शन्स में से Activity Cantrol पर क्लिक करना है।
 अब यहां आप आपको Web & App Activity दिखाई देगा। यहां से आप इसे ऑफ कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रोल डाउन करके लोकेशन हिस्ट्री को भी पॉज कर सकते हैं।

एंड्रॉयड फोन में: सबसे पहले सेटिंग में जाएं। इसके बाद गूगल पर क्लिक करें। इसके बाद Google Account पर क्लिक करें। इसके बाद Data & personalization पर क्लिक करें। इसके बाद आप Web & App Activity पर क्लिक करें। अब यहां आप Web & App Activity को बंद कर सकते हैं। इसके बाद थोड़ा नीचे जाएं और Location History को भी बंद कर दें।

iPhone में गूगल मैप में: सबसे पहले Google Account पर जाएं। इसके बाद Manage your Google Account पर क्लिक करें। इसके बाद Personal info and privacy पर टैप करें। अब स्क्रोल डाउन करें। यहां My Activity लिखा दिखाई देगा, उस पर टैप करें। इसके बाद लेफ्ट साइड में Activity Controls का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके Web & App Activity और Location History को ऑफ कर दें।