बढ़ती तकनीक के साथ ही रोजाना इस्तेमाल होने वाले ऐप भी अपडेट होते नजर आ रहे हैं। अभी तक आप गूगल के जरिए किसी भी सवाल का जवाब और ट्रांस्लेट कर लेते थे। गूगल में शब्दों के अर्थ ढ़ूढने के साथ ही आप शब्द का सही उच्चारण भी सीख सकेंगे। दरअसल, गूगल अब आपको शब्द का अर्थ बताने के साथ ही आपको शब्द का सही उच्चारण भी बताएगा।
मसलन, आप किसी शब्द को सही से नहीं बोल पाते हैं तो ऐसे में आप उस शब्द को गूगल के नए स्पीक नाउ विकल्प पर उस शब्द को बोलें। गूगल अपने स्पीच रिकॉग्रनिशन टूल से उस शब्द के मिलते जुलते सही शब्द को मिलाकर आपको बताएगा कि आप से कहां चूक हो रही है और उसे कैसे ठीक किया जाए।
बता दें कि गूगल इस नए फीचर के लिए एक इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए लोगों को शब्दों के सही उच्चारण के बारे में जानकारी मिलेगी। गूगल का यह फीचर फिलहाल इंग्लिश भाषा में ही शुरू हुआ है। हालांकि गूगल का कहना है कि कंपनी जल्दी ही इस सेवा को दुनियाभर की अलग-अलग भाषाओं के लिए शुरू किया जाएगा।गूगल की यह सर्विस फिलहाल स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि आगे चलकर इस सर्विस को अन्य विकल्पों के साथ भी जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा गूगल ने अपने ट्रांसलेशन और डेफिनेशन में भी कुछ चेंज किया है। अगर आप किसी शब्द को ट्रांसलेट करेंगे तो उससे संबंधित चित्र भी आपके सामने नजर आएगा। हालांकि यह सुविधा फिलहाल अंग्रेजी के लिए ही काम करेगी