गूगल किसी न किसी महान हस्ती या विशेष दिन पर कुछ नया और अलग करता है। इस दिन गूगल डूडल बनाता है। आज 3 मई को गूगल ने एक डूडल बनाया है। यह डूडल कंपनी ने Georges Méliès पर बनाया है। यह डूडल अपने आप में बहुत खास है। गूगल ने इस तरह का पहला डूडल बनाया है। इसमें गूगल ने तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है। दरअसल गूगल ने यह डूडल वर्चुअल रिएलिटी (VR Google) के साथ पेश किया है। इस बार डूडल जॉर्जेस मेलिएस के लिए बनाया गया है। जॉर्जेस मेलिएस फ्रांस के इलूजनिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर थे। ये 360 डिग्री वीआर के साथ गूगल का पहला डूडल है। जॉर्जेस मेलिएस ने सिनेमा के शुरुआती दौर में कई तरह के नए प्रयोग किए थे। जॉर्जेस मेलिएस का निधन 21 जनवरी, 1938 को हुआ था।
जॉर्जेस मेलिएस का जन्म 8 दिसंबर 1861 को हुआ था। उनकी पहली 2 फिल्म ए ट्रिप टू द मून (1902) और द इंपॉसिबल वॉयज (1904) को फर्स्ट साइंस फ्रिक्शन फिल्म माना गया। गूगल स्पॉटलाइट स्टोरीज (Google Spotlight Stories) नामक यू-ट्यूब चैनल पर इसका 2 मिनट का वीडियो साझा किया गया है। इसमें फिल्ममेकर जॉर्जेस मेलिएस के काम को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने 1896 से 1912 के बीच तकरीबन 520 फिल्में बनाई थीं। इन फिल्मों में ट्रिक फिल्में, फैंटसी, कॉमेडी, विज्ञापन, सैटायर, कॉस्ट्यूम ड्रामा, इरॉटिक फिल्में, मेलोड्रामा जैसे जॉनर शामिल रहे।
किस पर डूडल: 360 डिग्री डूडल मेलियस की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक “बैक टू द मून” पर आधारित है। ये वीडियो 2 मिनट 10 सेकंड का है। इस वीडियो डूडल में एनिमेशन और फिल्म तकनीक उपयोग किया गया है। इस वीडियो को गूगल डूडल के कलाकार हेलेन लेरोक्स और एफएक्स गोबी ने डॉयरेक्ट किया है। ‘बैक टू द मून’ का निर्माण गूगल स्पॉटलाइट स्टोरीज और नेक्सस स्टूडियो ने मिलकर किया है।