Google Doodle International Women’s Day 2024: आज यानी 8 मार्च 2024 को दुनियाभर में महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। यह एक खास दिन है जिसे आधी आबादी के लिए रखा गया है ताकि हम अपने समाज की हर महिला के प्रति कुछ अतिरिक्त सम्मान और प्यार जाहिर कर सकतें। गूगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने होमपेज पर हमेशा की तरह रंग-बिरंगा डूडल बनाया है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने आधी आबादी को उनके इस खास दिन एक अनोखे अंदाज में मुबारकबाद दी है।
International Women’s Day 2024 के मौके पर बने गूगल डूडल में काफी सारे रंगों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें महिलाओं के एक ग्रुप को दिखाया गया है। और अपने डूडल में नारी सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया है। महिलाओं के लिए बने इस खास दिन राजनीति, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम किया जाता है।
महिला दिवस पर बने इस डूडल को सोफी डियाओ (Sophie Diao) ने बनाया है। गूगल के मुताबिक, इस डूडल के जरिए यह बताया गया है कि लोग अपने से दूसरी पीढ़ी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। क्योंकि हमारे पास हर पीढ़ी से सीखने के लिए कुछ ना कुछ है।
महिला दिवस का इतिहास
बता दें कि साल 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर घोषित किया। हालांकि, सबसे पहले 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस मनाना शुरू किया था। हर बार महिला दिवस की एक थीम तय की जाती है और इस बार की थीम है- Ivest in Women: Accelerate Progress.
Indian Railways: ट्रेन टिकट पर NOBS, RSWL, RQWL, GNWL जैसे कोड का क्या होता है मतलब?
इसके इतिहास की बात करें तो सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने पहली बार न्यूयॉर्क में 28 फरवरी 1909 में राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया था। इसकी सलाह यूएस की लेबर एक्टिविस्ट Theresa Malkiel ने दी थी। न्यूयॉर्क में जारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की भी शुरुआत यहीं से हुई। 1910 में अमेरिकी समाजवादियों से प्रेरणा लेकर जर्मनी में भी प्रतिनिधियों ने महिला दिवस की शुरुआत का प्रस्ताव रखा। लेकिन उस समय किसी तारीख का ऐलान नहीं हुआ।