Happy Birthday Google: सर्च इंजन Google आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। टेक दिग्गज ने इस खास मौके पर एक स्पेशल डूडल बनाया है। Google Inc. की शुरुआत यूं तो 4 सितंबर को हुई थी लेकिन कंपनी पिछले एक दशक से भी ज्यादा से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। इस खास मौके पर गूगल के होमपेज पर एक खास डूडल बनाया गया है। गूगल के इस रंग-बिरंगे डूडल में क्या-कुछ है खास? देखिए और जानें गूगल से जुड़े कुछ किस्से..
गूगल के होमपेज पर दिख रहा Google Doodle ऐनिमेटेड है। और टेक कंपनी ने अंग्रेजी अक्षर के दोनों O की जगह 25 लिखा है। यानी आपको आज होमपेज पर Google की जगह G25gle लिखा हुआ दिखेगा। गूगल के इस डूडल पर क्लिक करने के बाद यूजर्स एक दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होते हैं जहां इस डूडल और गूगल से जुड़ी जानकारी मिलती है। इस ऐनिमेटड गूगल में Google को G25gle में बदलते हुए देखा जा सकता है।
Interesting Facts About Google (आपको बताते हैं गूगल से जुड़ी कुछ खास बातें…)
-गूगल की शुरुआत एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी। लेकिन बाद में यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया।
- -Google की शुरुआत सितंबर, 1998 में स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट Larry Page और Sergey Brin ने की थी। दोनों ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था।
- -गूगल बनने से पहले लैरी और ब्रिन ने इस सर्च इंजन का नाम Backrub रखा था जो बाद में Google बन गया।
- -फिलहाल गूगल के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं। पिछले महीने (अगस्त 2023) में उन्होंने कंपनी के बर्थडे के मौके पर एक नोट लिखा था।
- -क्या आपको पता है कि गूगल का जन्मदिन पहले अलग-अलग डेट पर मनाया जा चुका है। सबसे पहले 7 सितंबर को गूगल का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता था। इसके बाद कंपनी ने 8 और 26 सितंबर को भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बाद में गूगल ने ऑफिशियली 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने का ऐलान किया।
-सर्च इंजन के अलावा YouTube, Firebase, Fitbit, Google Nest, Google AI, More जैसे ऐप्स का मालिकाना हक भी गूगल के पास है।
-गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. है। इसका हेडक्वार्टर अमेरिका के कैलिफोर्निया में Mountain View में है।
