इस हफ्ते स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए खास होने वाला है। क्योंकि 7 मार्च से लेकर अगले 5 दिनों में iPhone SE से लेकर Samsung, Redmi और Realme के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक दे रहे हैं। अगर आप भी इनमें से काई भी फोन खरीदना चाहते हैं तो इनके बारे में पूरी डिटेल्स जरुर जाननी चाहिए।
Apple ‘affordable’ iPhone SE 2022 iPads और लो-कॉस्ट Macbook के साथ पेश होने वाला है। इसके साथ ही सैमसंग अपने फोन को रिशेडुयल कर चुका है। वहीं पहले से ही Redmi और Realme के फोन लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन फोन्स की पूरी डिटेल्स।
Realme C35
Realme C35 ग्लोबली लॉन्च होने के बाद अब भारत में 7 मार्च को यानी आज लॉन्च होने वाला है। Realme C35 के मुख्य आकर्षण में 6.6-इंच FHD+ नॉच डिस्प्ले (LCD) दिया गया है। इस फोन में UNISOC T616 चिपसेट, LPDDR4x RAM, UFS 2.2 स्टोरेज, 50MP (वाइड) + 2MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 8MP सेल्फी कैमरा है।
वहीं 5,000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन कई वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जो Android 11 (realme UI 2.0) पर संचालित होगा।
Samsung Galaxy F23 5G
8 मार्च को यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है। फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन की घोषणा लाइव स्ट्रीम के द्वारा की जाएगी, जिसे सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल पर दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है। लीक हुए जानकारियों के अनुसार, यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 120Hz FHD + डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC, एक ट्रिपल-कैमरा सिस्टम देता है। जबकि 50MP प्राइमरी सेंसर और 123 ° अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग भी यूजर्स को मिलेंगे।
iPhone SE 2022
Apple का पहला इवेंट पेश करने वाला है। लाइव स्ट्रीम को 8 मार्च को भारतीय समय अनुसार 10:30 बजे शुरू किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान एप्पल के कई डिवाइस लॉन्च होंगे। लॉन्च होने वाला iPhone SE 2022, iPhone SE 2020 का उत्तराधिकारी है। हैंडसेट कथित तौर पर अपने पूर्ववर्ती के डिजाइन को बनाए रखेगा और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश करेगा। इसकी कीमत 300 डॉलर (22 से 23 हजार के बीच) हो सकती है।
Redmi Note 11 Pro
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi बाजारों में Redmi Note 11 Pro सीरीज लाने की घोषणा कर चुकी है। हैंडसेट 9 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। इसका लाइव स्ट्रीम में पेश किया जाएगा, इसे आधिकारिक YouTube चैनल पर दोपहर 12 बजे से देख सकते हैं। इसके दो मॉडल भारत में आएंगे, जिसमें Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro + शामिल है। टीज़र और पहले की रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व 4 जी कनेक्टिविटी के साथ अंतरराष्ट्रीय रेडमी नोट 11 प्रो जैसा ही होगा। जबकि दूसरा एक रीब्रांडेड अंतर्राष्ट्रीय Redmi Note 11 Pro 5G होगा।
Realme 9 5G
चीनी टेक ब्रांड ने 10 मार्च को भारत के लिए एक और लॉन्च इवेंट करने वाली है। इसे दोपहर 12:30 से कंपनी के यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इस कंपनी के यह फोन्स रियलमी 9 5जी और रियलमी 9 5जी एसई होंगे। ये दोनों रियलमी 9 सीरीज के क्रमश: तीसरे और चौथे फोन होंगे। रियलमी 9 5जी लगभग रियलमी 8 5जी जैसा ही होगा। दूसरी ओर, Realme 9 5G SE के रीबैज किए गए Realme Q3s होने की उम्मीद है।