Fire Boltt Wristphone launch in India: फायर-बोल्ट भारत में अपनी नई वियरेबल डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में जल्द अपना पहला रिस्टफोन (WristPhone) मॉडल लॉन्च कर सकती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Fire boltt Wristphone के लिए माइक्रोसाइट बना दी गई है। आपको बताते हैं फायर-बोल्ट के इस अपकमिंग रिस्टफोन मॉडल में क्या-कुछ होगा खास?
Fire Boltt Wristphone लॉन्च डिटेल
फायर-बोल्ट रिस्टफोन के लिए बड़ी माइक्रो साइट से पता चलता है कि कंपनी किसी बड़ी घोषणा की तैयारी में है। हालांकि, आने वाली डिवाइस के बारे में अभी तक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन Wristphone के लैंडिंग पेज से यह पुष्टि होती है कि इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ऑफिशियल लिस्टिंग में डिवाइस को ‘Coming Soon’ टैग के साथ देखा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर नए गैजेट की डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। साइट पर दिख रहे गैजेट में एक चौकोर डिस्प्ले है जिसमें घुमावदार किनारे और एजेज देखे जा सकते हैं। इसमें Apple Watch जैसी झलक मिलती है। स्क्रीन पर चारों तरफ मेटैलिक केस मिलता है।
रिस्टफोन में किनारे पर एक बटन और रोटेटिंग क्राउन भी देखा जा सकता है। नाम से ज़ाहिर होता है कि यह स्मार्टवॉच स्टैंडअलोन फंक्शनालिटी ऑफर कर सकती है। इसका मतलब है कि इस वॉच को अपने सभी फंक्शन को परफॉर्म करने के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस में ई-सिम सपोर्ट के साथ एक ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। आने वाले Fire-Boltt Wristphone में FireOS दिया जाएगा। और यूजर्स इसमें सोशल मीडिया ब्राउजिंग, कैब बुकिंग, मल्टीपल ऐप सपोर्ट, खाना ऑर्डर करने जैसे काम कर पाएंगे।
बता दें कि अभी तक कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलास नहीं किया है। इ्ससे पहले कंपनी देश में Fire-Boltt Huracan और Fire-Boltt Armour जैसी स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर चुकी है।