आज जून का तीसरा रविवार है आज फादर्स डे है। एक पिता और उनके बलिदानों पर अक्सर ध्यान नहीं जाता है। आज गूगल ने इस पर खास डूडल तैयार किया है। गूगल ने डूडल में दिखाया है कि कैसे एक पिता अपने बच्चों की देखरेख करता है। पिता के महत्व को ध्यान में रखते हुए, दुनिया जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाती है। हालांकि ऑस्ट्रिया एक ऐसा देश है जो फादर्स डे को जून के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट करता है।

तीन स्लाइड्स में एक ग्रे रंग के पिता को दिखाया गया है, जो अपने छह डकलिंग्स, दो नीले, दो लाल, एक पीले और एक हरे रंग की देखभाल कर रहा है। जबकि पहली स्लाइड में दिखाया गया है कि पिता बहुत असावधानी से बत्तख को देख रहे हैं, जैसे कि छोटी-सी बत्तख ने हंगामा खड़ा कर दिया, एक ने उसके सिर पर कूदकर भी मार दिया। अगली स्लाइड में डैडी को अपने बच्चों के साथ लुका-छिपी खेलते हुए दिखाया गया है। इसमें पिता जिधर देखते हैं डकलिंग्स उधर से गायब हो जाते हैं। वह पानी में नीचे छुप जाते हैं। इसमें गूगल ने तीन स्लाइड बनाई हैं, तीसरे स्लाइड में बत्तख के बच्चों को हवा के बुलबुलों के साथ खेलते हुए दिखाया गया है।

Live Blog

Fathers Day Google Doodle:

Highlights

    10:56 (IST)16 Jun 2019
    कोई और ही दिखा रहा था रास्ता

    सपने तो मेरे थे पर उनको पूरा करने का रास्ता, कोई और दिखाए जा रहा था और वो थे मेरे पापा, Love you papa…Happy father's डे
    मेरी छोटी-छोटी ख्वाइश पर तुम जान लुटाते हो पापा, परमात्मा का दूसरा रूप पिता है Happy Father's Day

    10:23 (IST)16 Jun 2019
    Happy Father's Day

    मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में, मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में, Happy Father's Day
    आज भी मेरी फरमाइशें कम नही होती, तंगी के आलम में भी, पापा की आंखें कभी नम नहीं होती, Happy Father's Day

    09:53 (IST)16 Jun 2019
    अलग अलग है सबका मानना

    पहली बार 1908 में वेस्ट वर्जिनिया के एक गिरिजा घर में फादर्स डे मनाया गया था। वेस्ट वर्जिनिया में उस समय एक दुखद घटना घटी थी। एक कोयले की खान अचानक धंस गई और इस दुर्घटना अका शिकार यहां के गिरिजा घरों के करीब 200 पादरी (जिन्हें ईसाई धर्म में फादर कहकर संबोधित किया जाता है)हुए। इन सबका इस दुर्घटना में निधन हो गया।

    09:28 (IST)16 Jun 2019
    1972 में हुई इस दिन छुट्टी की घोषणा

    साल 1966 को अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में साल 1909 को मनाया गया था, जिसे वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था।

    09:04 (IST)16 Jun 2019
    19 जून 1910 से शुरू हुआ ये सिलसिला

    एक वक्त ऐसा आया जब सोनोरा डॉड को इस बात की चिंता सताने लगी कि जो पिता इतनी मेहनत कर उन्हें पाल रहा है उसे सम्मान देने के लिए कोई दिन नहीं है। इसके बाद सोनोरा ने अपने पिता के जन्मदिन यानी की 5 जून को फादर्स डे के तौर पर मनाने की शुरुआत की। इसके बाद 19 जून 1910 को इसे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया गया।

    08:27 (IST)16 Jun 2019
    Fathers Day Google Doodle: इसलिए शुरू हुआ फादर्स डे

    कहा जाता है कि फादर्स डे की शुरुआत एक अमेरिकी महिला सोनोरा स्मार्ट डॉड द्वारा की गई जिसे अकेले पिता ने पाला था। सोनोरा जब 16 साल की थीं तभी उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें और उनके पांच भाइयों को पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया।