Earth Day 2024 Google Doodle: आज 22 अप्रैल है और दुनियाभर में इस दिन को Earth Day (पृथ्वी दिवस) के तौर पर मनाया जाता है। गूगल ने इस मौके पर एक शानदार डूडल बनाया है जो रंगों से भरा हुआ है। इस Google Doodle के जरिए पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता की कुछ एरियल फोटोज (हवाई तस्वीरें) दिखाई गई हैं जो लोगों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करने के महत्व की याद दिलाती हैं।

गूगल डूडल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सर्च इंजन के नाम के 6 अक्षर दुनिया की उन कुछ जगहों को दिखाते हैं, जहां ‘लोग, समुदाय और सरकारें ग्रह की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और संसाधनों की रक्षा में मदद करने के लिए हर दिन काम करती हैं।’ ये उदाहरण ना केवल उम्मीद और और आशावाद का वादा करते हैं बल्कि हमें यह भी याद दिलाते हैं कि जलवायु संकट और जैव विविधता के नुकसान को दूर करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

6000mAh जंबो बैटरी, 50MP कैमरे वाला जबरदस्त Vivo Y200i स्मार्टफोन लॉन्च, जानें दाम व सारे फीचर्स

वेबसाइट में कहा गया है कि 6 अक्षर लोगों को “सालभर स्थायी आदतें अपनाने और पानी, बिजली और अन्य संसाधनों के संरक्षण के लिए जरूरी काम जारी रखने” की याद दिलाते हैं।

जहां G अक्षर में तुर्क और कैकोस द्वीप समूह दिखाते हैं, वहीं O में मेक्सिको स्थित स्कॉर्पियन रीफ नेशनल पार्क दिखाया गया है। मेक्सिको की दक्षिणी खाड़ी में सबसे बड़ी चट्टान और UNESCO बायोस्फीयर रिजर्व, जो कई लुप्तप्राय पक्षी और कछुए की कुछ प्रजातियों की शरणस्थली के तौर पर काम करता है।

वहीं तीसरे O अक्षर में आइसलैंड में वत्नाजोकुल नेशनल पार्क और चौथे G अक्षर में ब्राजील के जाउ नेशनल पार्क को दिखाया गया है। बता दें कि यह दक्षिणी अमेरिका के सबसे बड़े फॉरेस्ट रिजर्व में से एक है और UNESO विश्व धरोहल स्थल भी है।

अक्षर ‘L’ में नाइजीरिया में ग्रेट ग्रीन वॉल को दर्शाया गया है, “अफ्रीकी संघ के नेतृत्व वाली पहल पूरे अफ्रीका में मरुस्थलीकरण से प्रभावित भूमि को रीस्टोर कर रही है और स्थायी भूमि प्रबंधन नियमो को लागू करते हुए पेड़ और अन्य वनस्पति लगा रही है।”

आखिरी अक्षर ‘E’ ऑस्ट्रेलिया में पिलबारा आइलैंड्स नेचर रिजर्व को दर्शाता है जो वेबसाइट के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलिया में 20 प्रकृति भंडारों में से एक है जो नाजुक पारिस्थितिक तंत्र (fragile ecosystems) तेजी से दुर्लभ प्राकृतिक आवास (Natural Habitats) और कई खतरे में या लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करने में मदद करता है।’

आपको बता दें कि पहली बार 1970 में 22 अप्रैल 2022 को ‘Earth Day’ मनाया गया था और इसे Denis Hayes ने ऑर्गनाइज़ किया था।