CIBIL Score: अगर आप लोन लेने का सोच रहे हैं तो आपको यह पता कर लेना चाहिए कि आपका सिबिल स्कोर कैसा है क्योंकि, बैंक इसी के आधार पर तय करता है कि आपको लोन देना चाहिए या नहीं। अगर आप सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं तो आप काफी आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। कई सारी ऐप्स है जो आपको सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा प्रदान करती है। इसके लिए आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है, आपके मोबाइल में Phone Pe, Google Pay और Paytm जैसी ऐप्स पहले से डाउनलोड होगी। आप इन्हीं ऐप्स के जरिए आसानी से अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।

सिबिल स्कोर क्या होता है?

सिबिल स्कोर आपके क्रेडिट का लेखा-जोखा है। यह क्रेडिट हिस्ट्री इस पर निर्भर करता है कि आपने अभी तक लिए गए लोन को समय पर चुकाया है या नहीं। उसका ब्याज समय पर दिया है या नहीं। सिबिल स्कोर कई चीजों के आधार पर निर्भर होता है। सिबिल स्कोर की रेंज 300-900 के बीच होती है।

आधार वेरीफिकेशन अब हुआ और भी आसान! ‘Aadhaar QR Scanner’ ऐप से ऐसे करें डिटेल वेरीफाई

पेटीएम ऐप से सिबिल स्कोर कैसे करें चेक? (How to check CIBIL score from Paytm App)

– सबसे पहले पेटीएम ऐप को ओपन करें।
– होम पेज पर दिखाई दे रहे फ्री टूल्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद आप Check your latest credit score के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अब आप अपना नाम डालें और सिबिल स्कोर चेक कर लें।

E-Passport क्या है? कैसे कर सकते हैं ई-पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल

गूगल पे ऐप से सिबिल स्कोर कैसे करें चेक? (How to check CIBIL score from Google Pay App)

– सबसे पहले गूगल पे ऐप ओपन करें।
– यह आपको स्क्रॉल डाउन करने सबसे नीचे जाएं।
– अब आपको यह पर दिखाई दे रहे Check your cibil score for free के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
– इसके बाद आप Check Score पर क्लिक करके अपना सिबिल स्कोर देख लें।

फोन पे ऐप से सिबिल स्कोर कैसे करें चेक? (How to check CIBIL score from PhonePe app)

– सबसे पहले फोन पे ऐप को ओपन करें।
– अब होमपेज पर दिख रहे Loans वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
– इसके बाद आपको check Credit Score के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
– यह पर आपको मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
– इसके बाद आपको आपका सिबिल स्कोर दिखा जाएगा।