Web browser, World Wide Web: क्रोम ब्राउजर में हमें कुछ भी सर्च करना हो तो सिर्फ उसका नाम लिख देते हैं या कोई वेबसाइट खोलनी हो तो उसका नाम टाइप कर देते हैं। लेकिन कई बार होता है, जब इंटरनेट पर किसी भी कंटेंट, वेबपेज या वेबसाइट को भविष्य में याद रखने के लिए उसको नोट कर लेते हैं, या फिर उसका बुक मार्क बना लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप चाहें तो क्रोम ब्राउजर में एक पॉकेट भी लगा सकते हैं।

पॉकेट लगाने के फायदे

दफ्तर, कॉलेज या अन्य काम करते हुए हमें इंटरनेट पर न जाने क्या-क्या जरूरी कंटेंट नजर आता है, जिसे हम भविष्य में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हम उस वेबसाइट या उस जानकारी को लिख लेते हैं और फिर उस कागज को संभाल कर रखते हैं। लेकिन अब इस हाइटेक जमाने में ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बल्कि सिर्फ सिंपल क्लिक से आप उसे सेव कर सकते हैं और जब चाहें उस पॉकेट में हाथ डालकर बाहर निकाल सकते हैं।

क्रोम वेब ब्राउजर में कैसे लगाएं पॉकेट

क्रोम ब्राउजर का यूजर बेस करीब 65 प्रतिशत है और अगर आप उसपर पॉकेट लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले क्रोम वेबस्टोर पर जाना होगा। इसके बाद सर्च में पॉकेट टाइप करना होगा। अब आपके सामने पॉकेट का एक्सटेंशन सामने आ जाएगा। इप आपको एड टू क्रोम लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद यह आपको ब्राउजर में शामिल हो जाएगा। हालांकि इसमें आपको लॉगइन भी करना होगा। ताकि आपकी मर्जी के बगैर दूसरा व्यक्ति इस पॉकेट को इस्तेमाल न कर पाए।

पॉकेट में कैसे सेव करें डाटा

पॉकेट एक्सटेंशन में डाटा सेव करने के मुख्य 3 तरीके हैं। पहला तो आपको पॉकेट के बटन पर क्लिक करना होगा। या फिर आप स्टोरी लिंक पर राइट क्लिक करें और सेव टू पॉकेट को सिलेक्ट करें। तीसरा तरीका Ctrl+Shift+P है, जो विंडोज यूजर्स है, जबकि मैक यूजर्स को Command+Shift+P का इस्तेमाल करना होगा। यह तरीके पॉकेट डेवलपर ने क्रोम वेबस्टोर पर दिया है।

पॉकेट में सेव कंटेंट को ऐसे खोजें

पॉकेट में अगर आपने ढेर सारा कंटेंट सेव कर लिया है तो आप उन पर टैग लगा सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो नाम से भी सर्च कर सकते हैं, जिसका विकल्प दिया गया है। इतना ही नहीं अपना अकाउंट लॉगइन करके इस पॉकेट का इस्तेमाल आप दूसरे डिवाइसों पर भी कर सकते हैं।