Amazon Great Republic Day Sale 2024: ऐमजॉन पर ग्रेट रिपब्लिक डे की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन, लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर, TWS और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम लगातार आपको उन प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में छूट पर लिया जा सकता है। अगर आप बजट दाम में स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं तो बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Fire-Boltt, Noise, Boat जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच को किफायती दाम पर उपलब्ध कराया गया है। आपको बताते हैं टॉप-5 स्मार्टवॉच डील (Top 5 Smartwatch Deal) के बारे में…

Fire-Boltt Ring 3

फायर बोल्ड रिंग 3 स्मार्टवॉच को 1,199 रुपये में ऐमजॉन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 1.8 इंच बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसमें एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग चिप मिलती है। इस डिवाइस में वॉइस असिस्टेंस, 118 स्पोर्ट्स मोड, इन-बिल्ट कैलकुलेटर और गेम्स, SpO2, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Boat Extend

बोट एक्सटेंड स्मार्टवॉच को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में 1.69 इंच एचडी डिस्प्ले दी गई है। मल्टीपल वॉच फेसेज वाली इस स्मार्टवॉच में स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट और SpO2 मॉनिटरिंग, 14 स्पोर्ट्स मोड, स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 7 दिन तक चल जाएगी।

Noise Pulse 2 Max

नॉइज पल्स 2 मैक्स स्मार्टवॉच को ऐमजॉन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में 1099 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 1.86 इंच बड़ी डिस्प्ले दी गई है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 10 दिन तक चलेगी। नॉइज पल्स 2 मैक्स स्मार्टवॉच की ब्राइटनेस 550 NITS है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Amazfit Pop 3S

एमेज़फिट पॉप 3एस स्मार्टवॉच को ऐमजॉन इंडिया पर सेल में 3,999 रुपये में खीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है। इसमें SpO2, 12 दिन की बैटरी लाइफ, 304 स्टेनलेस स्टील, AI वॉइस असिस्टेंट, 100 स्पोर्ट्स मोड, 24H HR मॉनिटर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Noise ColorFit Ultra 3

नॉइज कलरफिट अल्ट्रा 3 स्मार्टवॉच में 1.96 इंच बड़ी स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम मेटैलिक बिल्ट जैसे फीचर्स हैं। यह वॉच जेस्चर कंट्रोल के साथ आती है और सिलिकॉन स्ट्रैप भी इसमें मिलता है। नॉइज की इस स्मार्टवॉच को 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

बता दें कि ऐमजॉन से इन स्मार्टवॉच को डिस्काउंट पर खरीदने के अलावा बैंक ऑफर भी लगाया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए शॉपिंग करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर कंपनी 2200 वेलकम रिवार्ड्स और कैशबैक भी ऑफर कर रही है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर, EMI ऑप्शन और कूपन डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।