Refurbished Laptop: कोरोना संक्रमण के दस्तक देने के बाद लैपटॉप की अहमियत बढ़ गई है। लैपटॉप पर ऑनलाइन क्लासेस की जा सकती हैं, ऑनलाइन टेस्ट दिए जा सकते हैं और वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक अच्छे कंफिग्रेशन वाला लैपटॉप खरीदने में अच्छी रकम देनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको कुछ रिफर्बिश्ड लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर मिलते है। यह एक प्रकार के सेकेंड हैंड लैपटॉप हैं, लेकिन सेलर द्वारा टेस्ट करके बेचे जाते हैं और इनकी कमियों को दूर किया जाता है। हालांकि इन पर कुछ स्क्रैच भी हो सकते हैं। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इन लैपटॉप पर 6 महीने की वारंटी मिलती है।

HP Folio 9480 Laptop

अमेजन पर HP Folio 9480 Laptop रिफर्बिश्ड कंडिशन में मिल रहा है। इस लैपटॉप में इंटेल Core i5 4th Gen का प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यह लैपटॉप 8 जीबी रैम और 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 14.1 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसमें विंडोज 10 मिलती है। अमेजन से यह लैपटॉप 26999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 1,02,000 रुपये लिस्टेड है, जिसकी हम पुष्टी नहीं करते हैं। इस पर 1,309 रुपये की ईएमआई भी ले सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेगी। यह ईएमआई ऑप्शन एसबीआई बैंक दे रहा है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 महीने की वारंटी है।

Fujitsu Intel Core i5

जापानी कंपनी Fujitsu का भी लैपटॉप रिफर्बिश्ड कंडिशन में अमेजन पर मिल रहा है। इस लैपटॉप में Intel Core i5 3340M प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 X 768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 320 जीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। इसमें विंडोज ओएस आती है। साथ ही यह लैपटॉप Intel HD Graphics के साथ आता है। इसकी कीमत 21990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 79,990 बताई गई है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस लैपटॉप पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स इसे 1,066 रुपये की किस्त में खरीद सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेगी।

Dell Latitude laptop

Dell Latitude लैपटॉप में 15.6 इंच का एचडी स्क्रीन दिया गया है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई 5 3rd Gen जेनरेशन है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो के साथ आता है। सेलर द्वारा इस पर 6 महीने की वारंटी दी जाती है।

यह लैपटॉप ब्लूटूथ 4.0 के साथ आता है। इस रिफर्बिश्ड लैपटॉप की कीमत अमेजन पर 29,799 रुपये है। एसबीआई क्रेडि कार्ड यूजर्स 1,445 रुपये की ईएमआई में इसे खरीद सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेंगी। ऐसे में यूजर्स को 4,877 रुपये चुकाने होंगे।

सलाह: अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदने से पहले उसके बारे में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। किसी भी जानकारी को नजर अंदाज करना महंगा पड़ सकता है। यह एक सेकेंड हैंड लैपटॉप और वारंटी और कंडिशन के बारे में ध्यान से पढ़ें। पूरी तरह निश्चिंत होने के बाद ही डील में आगे बढ़ें।