Refurbished laptops: कोरोना संक्रमण के दस्तक देने के बाद लोगों को कंप्यूटर व लैपटॉप की अहमियत अच्छे से समझ आ गई है। लेकिन कई बार लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसे लैपटॉप खरीद लेते हैं, जो कमजोर कंफिग्रेशन के साथ आते हैं। इससे न सिर्फ उनकी स्पीड स्लो हो जाती है बल्कि ज्यादा इस्तेमाल करने पर उनकी लाइफ भी कम हो जाती है।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अच्छे कंफिग्रेशन वाले लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 30 हजार रुपये से कम है। साथ ही इन लैपटॉप में Intel Core i5 प्रोसेसर, 4जीबी रैम भी मिलेगी। हालांकि इन पर 6 महीने की वारंटी भी मिलेगी क्योंकि ये रिफर्बिश्ड लैपटॉप है और ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इन्हें Renewed नाम के साथ बेचा जा रहा है।

Lenovo Thinkpad X230

लेनोवो का यह लैपटॉप 12.5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इस लैपटॉप में इंटेल आई 5 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यह लैपटॉप 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें विंडोज 7 प्रो दिया गया है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस लैपटॉप पर नो कॉस्ट ईएमआई और सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी मिलती है। इस लैपटॉप को सेलर द्वारा चेक किया गया है और यह यह लैपटॉप अच्छे से काम कर रहा है। इस लैपटॉप में इंटेल एचडी ग्राफिक्स 802 का इस्तेमाल किया गया है।

HP लैपटॉप

अमेजन पर Renewed कंडिशन में एचपी का लैपटॉप मिल रहा है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 X 768 पिक्सल है। इस लैपटॉप में भी 4 जीबी रैम दी गई है। इस लैपटॉप में 500 जीबी एचडीडी ग्राफिक्स दिया गया है। यह विंडोज ओएस पर काम करता है। इस लैपटॉप में /Intel HD Graphics का इस्तेमाल किया गया है। इस लैपटॉप की कीमत 28,790 रुपये है, जिसकी पुरानी कीमत 79,990 रुपये है। इस लैपटॉप पर 51200 रुपये तक बचा सकते हैं। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सेलर द्वारा इस पर 6 महीने का वारंटी दी जा रही है और इस पर No Cost EMI का भी ऑप्शन है ।

HP 6570b Probook

अमेजन पर Renewed कंडिशन में HP 6570b Probook को भी खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का स्क्रीन दिया गया है। यह इंटेल कोर आई5 के साथ आता है, जो 3rd Gen है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 180 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो पर काम करता है। इस लैपटॉप की कीमत 29,690 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 79,990 रुपये है। इस पर 50300 रुपये सेव हो सकते हैं। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पर No Cost EMI का भी ऑप्शन दिया गया है। सेलर द्वारा 6 महीने का वारंटी दी जा रही है।

सलाहः अमेजन पर मिलने वाले Renewed लैपटॉप को खरीदने से पहले, उसकी बारे में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। साथ ही कंडिशन के बारे में अच्छे से जान लें, किसी भी जानकारी को नजर अंदाज करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसके अलावा वारंटी के बारे में ध्यान से पढ़ें।