Pulse oximeter : भारत के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण अपने पैर पसार चुका है और ऐसे में संक्रमित लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह अपना ऑक्सीजन लेवल कुछ समय के उपरांत चेक करते रहें। इसके लिए जरूरी है कि आपके घर में एक ऑक्सीमीटर हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाजार से एक अच्छा ऑक्सीमीटर कैसे खरीद सकते हैं।
ऑक्सीमीटर तीन तरह के होते हैं जिनमें फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर, हैंडहेल्ड और फेटल पल्स ऑक्सीमीटर शामिल हैं। घरों में फिंगरटिप पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है और सस्ता भी है। अन्य दो डिवाइस को नर्सिंग होम और अस्पतालों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब आप बाजार में ऑक्सीमीटर लेने जाएंगे तो बाजार में ढेरों विकल्प नजर आएंगो, जो आपको कंफ्यूज कर सकता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक नया ऑक्सीमीटर खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिये। सबसे पहले आपको बता देते हैं कि एक ऑक्सीमीटर के फीचर्स क्या-क्या होते हैं।
1. एक ऑक्सीमीटर का मुख्य काम शरीर के ऑक्सीजन लेवल को चेक करना है।
2. कुछ डिवाइस में अलार्म फीचर भी मौजूद होता है, जो पल्स रीडिंग कंप्लीट होने के बाद बीप का साउंड देती है।
3. इसमें एक डिस्प्ले होती है, जिसकी मदद से तुरंत रीडिंग को देखा जा सकता है।
ऑक्सीमीटर खरीदते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान
1. मेडिकल सामान में एक्युरेसी बहुत ही महत्वपूर्ण है और ऐसे में एक ऐसा डिवाइस खरीदना चाहिए जो सही जानकारी दे।
2. सर्टिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं, जो एक्युरेसी की प्रमाणिकता देता हो।
3. ऑनलाइन खरीददारी कर रहे हैं तो उसके रिव्यू को चेक कर लें, अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
4. किसी दुकान से ऑक्समीटर ले रहे हैं तो एक बार उसे पैकिंग से बाहर निकालकर देख लें। खुद का भी ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकते हैं।एक साथ दो डिवाइसों की तुलना करके भी देख सकते हैं।