Best laptops under Rs 50000: अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट कम है? इंटरनेट पर आपको कई सारे ब्रैंड के हजारों ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। बाजार में उपलब्ध लैपटॉप अलग-अलग स्क्रीन साइज़, कलर और स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, यूजज्ञस को अपनी जरूरत व बजट को ध्यान में रखकर लैपटॉप खरीदना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं भारतीय मार्केट में उपलब्ध 50,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप-3 लैपटॉप के बारे में…

50,000 रुपये से कम में बाजार में उपलब्ध टॉप-3 लैपटॉप

ASUS Vivobook 16X (2022)

ऐमजॉन से आसुस के इस लैपटॉप को 46,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ASUS Vivobook 16X (2022) देश में 50,000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट बड़ी स्क्रीन वाले लैपटॉप में से एक है। इस मशीन में कंपनी ने AMD Ryzen 5 5600H गेमिंग क्लास CPU दिया है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 512 जीबी PCI-बेस्ड स्टोरेज सॉल्यूशन मिलता है। लैपटॉप में 16 इंच 1080 पिक्सल स्क्रीन है जो मिनिमल बेज़ल डिजाइन के साथ आता है।

आसुस वीवोबुक 16X (2022) लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो Windows Hello सपोर्ट करता है। डिवाइस में 50WHrs की बैटरी दी गई है जिससे 8 घंटे तक का बैकअप टाइम मिलने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप के साथ 90W फास्ट चार्जर मिलता है।

Acer Aspire Vero

अगर आप 50,000 रुपये से कम में लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और आप यूनीक लुक वाला लैपटॉप चाहते हैं तो ऐसर एस्पायर वेरो को चुन सकते हं। Acer Aspire Vero लैपटॉप को ऐमजॉनपर 48,000 रुपये में ऐमजॉन इंडिया पर लिस्ट किया गया है। ऐसर के इस लैपटॉप में 15.6 इंच स्क्रीन दी गई है। खास बात है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस लैपटॉप को बनाने में कंपनी ने समंदर से रीसाइकल किए हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। कंपनी का कहना है कि इसके बावजूद लैपटॉप की डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है।

Acer Aspire Vero लैपटॉप Intel Core i5-1155G7 प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप यूएसबी टाइप-सी के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप को 16 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 54,601 रुपये है।

Xiaomi Mi Notebook Pro

शाओमी मी नोटबुक प्रो में 14 इंच स्क्रीन दी गई है जो मेटल बॉडी के साथ आता है। स्क्रीन 2.5K रेजॉलूशन ऑफर करती है। यह लैपटॉप Intel Core i5-11300H गेमिंग-क्लास प्रोसेसर के साथ आता है। लैपटॉप में Iris Xe ग्राफिक्स मिलता है। शाओमी के इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 512 जीबी NVMe बेस्ड SSD मिलती है। यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है और इसमें 65W USB टाइप-सी फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। लैपटॉप का दाम 56,999 रुपये है।