Best laptop under 20000 in india: कोरोना संक्रमण के दस्तक देने के बाद से स्कूल व कॉलेज डिजिटल स्क्रीन पर आकर सिमट गए हैं। ऐसे में लोगों को स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर क्लासेस लेनी पड़ती है, जिसके फायदे भी हैं तो आंखों के लिए भी यह नुकसान देह साबित हो सकता है क्योंकि फॉन्ट साइज छोटा नजर आता है, जिसका आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है।
20 हजार रुपये से कम की रेंज में और भी कई लैपटॉप थे, लेकिन हमने सिर्फ उन्हें लैपटॉप को चुना है, जिसमें विंडोज 10 ओेस और 4 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा भी इन लैपटॉप में कई अच्छे फीचर्स मौजूद हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।
iBall CompBook Pentium Quad Core
iBall नामक कंपनी कोम्पबुक नाम का लैपटॉप बेच रही है, जिसमें पेंटीयम क्वाड कोर, 4 जीबी रैम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस लैपटॉप में 14 इंच का स्क्रीन दिया गया है। कंपनी इसमें प्री इंस्टॉल जेनुअन विंडोज 10 ओएस देती है। यह एक लाइट लैपटॉप है, जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। साथ ही इसमें ऑप्टिकल ड्राउव डिस्क दी गई है। इसमें 14 इंच की फुलएचडी एलईडी बैकलिट आईपीएस डिस्प्ले दी गई है।
Avita Cosmos 2 in 1
फ्लिपकार्ट पर Avita Cosmos 2 in 1 नाम का लैपटॉप भी मिल रहा है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस लैपटप में 11.6 इंच का स्क्रीन दिया गया है। यह 2 इन 1 लैपटॉप है और इसमें अलग होने वाली कीबोर्ड फीचर है, जिसके बाद इसे टैबलेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे फ्लिपकार्ट से 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
RDP ThinBook 1010
फ्लिपकार्ट पर RDP ThinBook 1010 बुक नाम का लैपटॉप लिस्टेड है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 1टीबी की स्टोरेज भी लगा सकते हैं। इसमें 14.1 इंच का एचडी स्क्रीन भी दिया गया है। इसमें विंडोज 10 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें डुअल स्पीकरस वेब कैमरा, माइक, ब्लूटूथ 4.0 और टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
LAVA Helium
भारतीय ब्रांड लावा सिर्फ 12999 रुपये में एक सस्ता लैपटॉप दे रहा है। इसमें 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 12.5 इंच का स्क्रीन दिया गया है। यह गोल्ड कलर वेरियंट में आता है। इसमें प्री इंस्टॉल विंडोज 10 ओएस दिया गया है। यह एक लाइटवेट लैपटॉप है और इसमें ऑप्टीकल डिस्क ड्राइव दी गई है। इतना ही नहीं आप 25000 रुपये से कम में आने वाले लैपटॉप के बारे में भी जान सकते हैं।