अगर आप गेमिंग लैपटॉप खरीदना चाहते हैं लेकिन असमंजस में हैं? दाम के लिहाज से बेस्ट परफॉर्मेंस वाले गेमिंग लैपटॉप को चुनना हमेशा से एक मुश्किल ऑप्शन रहा है। बाजार में Acer, MSI, Gigabyte समेत कई गेमिंग लैपटॉप किफायती दाम में लॉन्च किए गए हैं। हम आपको बता रहे हैं 1 लाख रुपये से कम में आने वाले टॉप-गेमिंग लैपटॉप के बारे में…
Acer Nitro 5
एसर नाइट्रो 5 में 12th Gen इंटेल कोर i5-12500H प्रोसेसर दिया गया है। एसर का यह लैपटॉप Nvidia RTX 3050 GPU के साथ आता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी डिस्प्ले दी गई है और इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। यह लैपटॉप विंडोज 11 Home के साथ आता है। इस डिवाइस की स्टोरेज को 512 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। लैपटॉप में 8 जीबी रैम है जिसे 32 जीबी पर अपग्रेड किया जा सकता है।
इसके अलावा यूजर्स Nvidia’s RTX 3050ti वाला मॉडल भी खरीद सकते हैं। इस वेरियंट में बेहतर कूलिंग और बैकलिट RGB कीबोर्ड के साथ क्वाड एग्जॉस्ट डिजाइन डिजाइन दी गई है। ऐमजॉन से इस लैपटॉप को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
MSI Katana GF66
MSI Katana GF66 लैपटॉप में Nvidia RTX 3060 दिया गया है और यह 12th Gen Intel i7-12450H प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है।
यह लैपटॉप Windows 11 Home के साथ आता है। इस डिवाइस में 16GB रैम व 512GB स्टोरेज दी गई है। डिवाइस को 84,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप Nvidia RTX 3060 के साथ आने वाले सबसे सस्ते लैपटॉप में से एक है।
Asus TUF Gaming A15
आसुस के TUF गेमिंग लैपटॉप को कई सारे वेरियंट में खरीदा जा सकता है। लेकिन Nvidia RTX 3060 GPU वाला आसुस TUF Gaming A15 लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है और यह विंडोज 11 होम के साथ आता है। इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
आसुस के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 9 5900HX प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप RGB बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। इस लैपटॉप को 97,9000 रुपये में लिया जा सकता है।
Dell G15-5515
डेल जी15-5515 गेमिंग लैपटॉप है और यह AMD Ryzen 7 5800H व Nvidia RTX 3060 GPU के साथ आता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज़ है।
डेल के दूसरे गेमिंग लैपटॉप की तरह ही इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। हालांकि, यह लैपटॉप बाकी ऑप्शन से महंगा और भारी है। लेकिन यह इकलौता लैपटॉप है जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office) के साथ आता है। इस लैपटॉप की कीमत 1,02,990 रुपये है।
Gigabyte G5 2023
गीगाबाइट ने हाल ही में कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। Gigabyte G5 MF में 12th Gen इंटेल कोर i5-12450H प्रोसेसर दिया गया है और इस लिस्ट में शामिल, Nvidia के लेटेस्ट RTX 4050 GPU के साथ आने वाला यह इकलौता लैपटॉप है। कंपनी ने अभी तक इस लैपटॉप को भारत में लॉन्च नहीं किया है। Gigabyte G5 MF की कीमत 90,999 रुपये से शुरू होती है।
अगर आप थोड़े और पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप Gigabyte G5 KF लैपटॉप खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप 12th Gen Intel Core i5-12500H और Nvidia RTX 4060 के साथ आता है। इसकी कीमत 107,999 रुपये है।