smartwatch under 3000 price in india: अगर आप नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं और ज्यादा कीमत होने के कारण आप उन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं तो आज हम आपको कुछ सस्ती स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, आजकल स्मार्टवॉच को काफी पसंद किया जा रहा है। इनमें साधारण वॉच की तरह दिखने वाला लुक और डिजिटल वॉच जैसे फीचर्स दोनों मिल जाते हैं। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में मौजूद व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन भी वॉच पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
आज हम आपको GIONEE, boAt Storm, Noise ColorFit Pro 2, Fire-Boltt SpO2 Full नाम की स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें आपको अच्छा बैटरी बैकअप और टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी। इन वॉच को पुरुष व महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि कुछ वॉच पिंक स्ट्रैप के साथ भी आती हैं, इसलिए वह महिलाओं के लिए एकदम अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं।
Noise ColorFit Pro 2 Smartwatch Price 2799 (Smartwatch under 3000 flipkart)
Noise ColorFit Pro 2 Smartwatch को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और 2799 रुपये कीमत इसकी फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। इस वॉच में सिंगल चार्ज पर 10 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें हार्ट रेड मॉनिटर और 1.3 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।यह वॉच आईपी 68 रेटिंग के साथ आती है और इस पर हल्की बूंदों का कोई असर नहीं होगा।
boAt Storm Smartwatch price 2999
boAt Storm Smartwatch को फ्लिपकार्ट से 2999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.3 इंच का फुल टच स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है , जो एक टच स्क्रीन डिस्प्ले है। यह वॉच तीन कलर में आती है, जो ब्लैक, ब्लू और ग्रे हैं। इसमें वाइब्रेशन के साथ फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन भी प्राप्त होते हैं, जो कॉल्स, टैक्स्ट, सोशल मीडिया एप्स और अलार्म को सपोर्ट करता है।
GIONEE Watch 5 Smartwatch Price 2099 (best smartwatch for women)
GIONEE Watch 5 Smartwatch को 2099 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में 1.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अगर आप किसी महिला या महिला मित्र को तोहफे में स्मार्टवॉच देना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 5 दिन का बैकअप देती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन इंडिकेटर, और कैलोरी मीटर आदि दिए गए हैं।
Fire-Boltt SpO2 Full Touch Smartwatch price 2999 (Smartwatch under 3000 amazon)
Fire-Boltt SpO2 Full Touch Smartwatch नाम की स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है और इसकी कीमत 2999 रुपये है। इस वॉच में 1.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो टच कंट्रोल के साथ आता है। इसमें आठ दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा, जिसका दावा फ्लिपकार्ट पर किया है। इसमें SpO2 सेंसर दिया है, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को बताता है। इसमें स्टैप ट्रैकिंग, मल्टीपल वॉच फेस और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।