Asus ने भारत में अपना नया लैपटॉप 10 नवंबर 2022 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Asus Zenbook 17 Fold OLED (UX9702) में 17.3 इंच डिस्प्ले मिली है। यह दुनिया का पहला फोल्डेबल OLED लैपटॉप है। इसमें 12th जेनरेशन इंटेल CoreTM i7-1250U processor, बड़ी 75whr बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आपको बताते हैं आसुस के इस अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट लैपटॉप के बारे में सबकुछ…
Asus Zenbook 17 Fold OLED (UX9702) Specifications
आसुस ज़ेनबुक 17 फोल्ड ओलेड (UX9702) में 17.3 इंच (2560 x 1920 पिक्सल) फोल्ड 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। लैपटॉप में ग्लॉसी डिस्प्ले और टच स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87 प्रतिशत है। आसुस के इस फोल्डेबल लैपटॉप में इंटेल कोर i7-1250U प्रोससेर दिया गया है। जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए इंटेल आइरिस Xe दिया गया है।
आसुस ज़ेनबुक 17 फोल्ड ओलेड (UX9702) में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। आसुस का यह लैपटॉप विंडोज 11 होम/प्रो के साथ आता है। यह लैपटॉप सॉफ्ट कीबोर्ड और 1.4mm की-ट्रैवल सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप में Windows Hello सपोर्ट के लिए IR फंक्शन के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। आसुस का यह लैपटॉप मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड US MIL-STD 810H के साथ आता है।
अनफोल्ड रहने पर आसुस ज़ेनबुक 17 फोल्ड ओलेड लैपटॉप का डाइमेंशन 378.5 x 287.6 x 8.7~11.7 mm रहता है। और फोल्ड होने पर डाइमेंशन 287.6 x 189.3 x 17.4~31.9 मिलीमीटर रहता है। इस लैपटॉक वज़न करीब 1.7 किलोग्राम है। Asus Zenbook 17 Fold OLED (UX9702) में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2, पावर डिलीवरी, 3.5 एमएम कॉम्बो ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। लैपटॉप के साथ 65W AC एडेप्टर मिलता है। इसमें 75WHrs क्षमता वाली बैटरी दी गई है।
Asus Zenbook 17 Fold OLED (UX9702) Price in india
आसुस ज़ेनबुक 17 फोल्ड ओलेड की कीमत 3,29,990 रुपये है। यह लैपटॉप ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर जैसे- आसुस ई-शॉप, ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स के पास उपलब्ध है। इसके अलावा ब्रैंड स्टोर जैसे आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर, ROG स्टोर और सभी आसुस ऑथराइज्ड डीलर्स के पास भी यह लैपटॉप खरीदने के लिए उपलब्ध है।