इन दिनों बाजार में आए दिन नए स्मार्टफोन्स आते रहते हैं पर ऐरो कंपनी अब बाजार में स्मार्ट शर्ट लेकर आयी है। वैसे तो यह स्मार्टशर्ट किसी भी रेगुलर शर्ट के जैसी ही है। पर इस स्मार्टशर्ट के साथ है एक स्मार्ट कफ। इस कफ की खासियत है कि इसमें एक NFC डिवाइस लगी हुई है। इससे आप किसी भी ऐसी डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें NFC हो। इसे यूज करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में ऐरो स्मार्ट शर्ट एप डाउनलोड करना होगा। फिर इसे लिंक्डइन और फेसबुक से जोड़ें। फिर अपनी फेवरेट म्यूजिक लिस्ट को लोड कीजिए। अपनी पसंद की सारी चीजें एप में सेव करके इसे NFC फंक्शन से कनेक्ट कर लीजिए इसके बाद इसे आप अपनी शर्ट पर लगी NFC डिवाइस से कनेक्ट कर लीजिए। अब आपको फोन अपना फेवरेट गाना सुनने के लिए और कई अन्य कामों के लिए फोन तक जाने की जरूरत नहीं है।
बस अपनी शर्ट पर लगी डिवाइस को टैप कीजिए और अपने फेवरेट गानों का आनंद लीजिए। भारतीय बाजार में इस शर्ट की कीमत 2,999 रुपए है। आपको बता दें कि अगर आप ये शर्ट खरीदते हैं तो आप अपने शर्ट को एप्पल के किसी भी फोन से कनेक्ट नहीं कर सकते हैं। एप्पल की डिवाइस NFC सपोर्ट नहीं करतीं। इसके लिए आपको एंड्रॉयड डिवाइस का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा। एंड्रॉयड डिवाइस के साथ भी आपको यह ध्यान रखना पड़ेगा कि आप का एंड्रॉयड फोन NFC फीचर सपोर्ट करता हो। आपको बता दें कि ऐरो प्रतिष्ठित कपड़े बनाने वाली कंपनी है। इसका मुख्यालय अमेरिका में हैं।