Amazon Quiz Today Answers 17 January 2019: आज (17 जनवरी) ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के क्विज कॉन्टेस्ट में आपके पास ब्रैंड न्यू Saregama Carvaan जीतने का मौका है। पुराने गानों के शौकीन लोगों के लिए सारेगामा कारवां एक बेहतर ऑप्शन है। रेडियो पर गानें सुनने के शौकीन लोगों के लिए कारवां प्रीमियम में कई पुराने गानें पहले से ही प्रीलोडिड हैं, जिन्हें सुनने के लिए आपको अपने मोबाइल एप से चलाना होता है।सारेगामा ने इस प्रोडक्ट को सबसे पहले साल 2017 में इंट्रोड्यूस किया था और इसने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। तीन महीने में ही सारेगामा के इस म्यूजिक सिस्टम के 95,000 यूनिट बिके थे। अगर आप बाजार से इसे लेने जाएंगे तो 5000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन अमेजन क्विज के जरिए आज आप इसे इनाम में जीत सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

Amazon Quiz  में आज का इनाम Saregama Carvaan जीतने के लिए आपको सिर्फ Amazon App क्विज में हिस्सा लेना होगा। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Amazon Shopping App डाउनलोड करें। App डाउनलोड करने के बाद लॉगइन करें। Amazon App खोलने पर आपको Amazon Quiz लिंक दिखेगा। क्विज खेलने के लिए आपको इसी लिंक पर क्लिक करना होगा। यह लिंक सुबह 8 बजे ही एक्टिव होगा और दोपहर 12 बजे तक क्विज होगी, जिसमें आपसे 5 सवाल पूछे जाएंगे, सही जवाब देकर आप लकी ड्रॉ का हिस्‍सा बन सकते हैं। आज के इस क्विज में जीतने वाले विनर को सारेगामा कारवां गिफ्ट किया जाएगा। इनाम 28 फरवरी या उससे पहले भी आपके घर डिलिवर कर दिया जाएगा। विजेता को उसके ई-मेल और मोबाइल नंबर पर संदेश भेज जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि यहां आप रोजाना नया इनाम जीत सकते हैं। इससे पहले Amazon अपने क्विज कॉन्टेस्ट में  Sony Alpha DSLR Camera, Bose wireless headphones, Honor Band, Apple Watch 3, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy Tab S3, iPhone X जैसे कई प्रॉडक्ट्स जीतने का मौका दे चुका है। इस कॉन्‍टेस्‍ट का हिस्‍सा बनकर आप अमेजन की मेलिंग लिस्‍ट में भी शामिल हो जाएंगे यानी अमेजन आपको प्रमोशनल ई-मेल भेज पाएगा। आप चाहें तो बाद में अपनी अकाउंट सेटिंग्‍स में जाकर इसको डिएक्टिवेट भी कर सकते हैं।