Amazon Quiz Today Answers 15 January 2019: Amazon Quiz में आज (15 जनवरी) आपके पास मौका है Sony Alpha DSLR Digital Camera जीतने का। बस आपको 5 सवालों के सही जवाब देने होंगे और जरूरत होगी Amazon मोबाइल एप्लिकेशन और अच्छी किस्मत की। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को यह मौका अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। तो चलिए अब जानते हैं कैसे आप यह Sony Alpha DSLR Digital Camera जीत सकते हैं। इसके लिए आपको Amazon Quiz खेलना होगा। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में उपलब्ध Amazon Shopping App में जाएं। ध्यान रहे क्विज आप ऑनलाइन सिर्फ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ही खेल सकते हैं। Amazon Shopping App में जाकर Amazon Quiz के लिंक पर क्लिक करें और फिर सवालों के सही जवाब दें। Amazon Quiz खेलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक का है। इसी समय सीमा के अंदर आपको क्विज खेलना होगा।
अगर आपके स्मार्टफोन में Amazon ऐप नहीं है तो सबसे Amazon Shopping App इंस्टॉल कर लें। अपनी डिटेल्स सबमिट करके ऐप में लॉगइन करें। अगर न्यू यूजर हैं तो पहले अपना लॉगइन क्रिएट करें। अगर आपने सवालों के सही जवाब दिए और लकी ड्रॉ में आपका नाम आ गया तो आप जीत जाएंगे Sony Alpha DSLR Digital Camera. बता दें 1 जनवरी से यह क्विज चल रहा है। इस क्विज में अमेजन अपने यूजर्स को Apple Watch 3, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy Tab S3, iPhone X जैसे आकर्षक इनाम जीतने का मौका दे रहा है। विजेताओं को उनके इनाम 28 फरवरी 2019 तक या उससे पहले डिलिवर हो जाएंगे। डिलिवरी की जानकारी विजेताओं को ई-मेल और मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए मिलेगी।