Amazon Quiz Today Answers 5 January 2019: Amazon Quiz में आज (5 जनवरी) आपके पास मौका है Bose कंपनी के वायरलेस हेडफोन्स जीतने का। Bose wireless headphones जीतने के लिए आपको पांच आसान सवालों के जवाब देने होंगे। Amazon Quiz कॉन्टेस्ट 5 जनवरी सुबह 8 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजे खत्म होगा। बता दें 3 जनवरी के Amazon Quiz का इनाम Honor Band 4 था। कंपनी Apple Watch 3, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy Tab S3 और iPhone X जैसे इनाम भी ग्राहकों को जीतने का मौका दे चुकी है। Amazon Quiz के विजेता के नाम की घोषणा 31 जनवरी या उससे पहले की जाएगी। इसके अलावा विनर्स को उनके इनाम 28 फरवरी 2019 या उससे पहले कभी भी मिल जाएंगे। चलिए अब जानते हैं क्विज खेलने का तरीका।
Amazon Quiz खेलने के लिए आपको Amazon शॉपिंग ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। Amazon Quiz सिर्फ मोबाइल एप्लिकेशन पर ही खेला जा सकता है। Amazon शॉपिंग ऐप डाउनलोड करने के बाद लॉगइन करें। क्विज खेलने का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे के बीच का है। सुबह 8 बजे तैयार रहें और Amazon Quiz लिंक पर क्लिक कर Amazon Quiz कॉन्टेस्ट पर क्लिक करें। डेली प्राइज के अलावा ग्राहक हजारों का अमेजन पे बैलेंस और दूसरे शानदार इनाम भी जीत सकते हैं।