2 या 3 नवंबर, कब होगा तुलसी विवाह? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
तुलसी विवाह 2025 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, 2 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ होता है। यह पर्व दांपत्य जीवन में खुशहाली लाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस वर्ष, हंस राजयोग, द्विपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।